फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lok sabha elections 2019 voter awareness hoardings outside the taj mahal

ताजमहल दे रहा जागरूक नागरिक बनने संदेश, पर्यटकों से चुनाव में मतदान की अपील

Sat, 30 Mar 2019 02:00 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 30 Mar 2019 02:00 PM IST
विज्ञापन
lok sabha elections 2019 voter awareness hoardings outside the taj mahal
ताजमहल के पूर्वी गेट पर लगा होर्डिंग
दुनिया के सातवें अजूबे ताजमहल के दीदार के लिए आने वाले सैलानियों को न केवल संगमरमर में तराशी मोहब्बत की निशानी देखने को मिल रही है, बल्कि लोकतंत्र के सबसे बड़े त्योहार लोकसभा चुनाव में मतदान के लिए भी जागरूक किया जा रहा है। 
विज्ञापन


ताजमहल के प्रवेश द्वार पर भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने पर्यटकों से चुनाव में मतदान की अपील करने वाला होर्डिंग लगवाया है। यह पहला मौका है जब ताजमहल से मतदान की अपील की गई है। यह होर्डिंग ताज के पूर्वी गेट के समीप लगाया गया है। 
विज्ञापन


हर दिन ताजमहल का दीदार करने 40 से 60 हजार पर्यटक आ रहे हैं। देश के कोने कोने से आने वाले पर्यटकों की निगाह सुरक्षा जांच के दौरान लगने वाली कतार में सीधे इसी होर्डिंग पर पड़ रही है। होर्डिंग में लिखा है कि देश का जागरूक नागरिक बनें। मतदान अवश्य करें। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एएसआई अधीक्षण पुरातत्वविद वसंत कुमार स्वर्णकार ने बताया कि ताजमहल के प्रवेश द्वारों पर जागरुकता के लिए ऐसे और भी होर्डिंग लगवाए जाएंगे ताकि लोग अपने कर्तव्य का पालन करने को जागरूक हो सकें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed