फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav Nomination from mainpuri seat

मुलायम सिंह ने मैनपुरी से किया नामांकन, यहां से पांचवीं बार लड़ रहे लोकसभा चुनाव

Mon, 01 Apr 2019 06:47 PM IST
साहिल धुलिया न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मैनपुरी Published by: साहिल धुलिया Updated Mon, 01 Apr 2019 06:47 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav Nomination from mainpuri seat
रिटर्निंग ऑफिसर को नामांकन पत्र सौंपते मुलायम सिंह यादव - फोटो : अमर उजाला
समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव ने सोमवार को मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से नामांकन किया। उनके साथ पूर्व मुख्यमंत्री व सपा राष्ट्रीय के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव प्रो. रामगोपाल यादव, सांसद धर्मेंद्र यादव और तेजप्रताप यादव साथ रहे। 
विज्ञापन


नामांकन करने के लिए मुलायम सिंह यादव सोमवार दोपहर तकरीबन साढ़े बारह बजे कलक्ट्रेट पहुंचे। सपा संरक्षक ने चार सेट में सपा उम्मीदवार के रूप में रिटर्निंग ऑफिसर पीके उपाध्याय को नामांकन पत्र सौंपा। मुलायम सिंह यहां से पांचवीं बार चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


प्रस्तावक के रूप में उनके साथ सांसद तेजप्रताप यादव, सदर विधायक राजकुमार यादव, करहल विधायक सोबरन सिंह यादव, बसपा जिलाध्यक्ष शुभम सिंह तथा अधिवक्ता देवेंद्र सिंह मौजूद रहे। नामांकन के बाद मुलायम सिंह यादव सीधे लखनऊ के लिए रवाना हो गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन

मुलायम ने जनसभा से किया किनारा

Lok Sabha Elections 2019 Mulayam Singh Yadav Nomination from mainpuri seat
सभा को संबोधित करते अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
मुलायम सिंह के जाने से सपा नेता और कार्यकर्ता मायूस नजर आए। बाद में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने माइक संभाला। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार को गरीब और किसानों को धोखा देने वाली सरकार बताया। 

उन्होंने कहा नेताजी नामांकन करके चले गए हैं। चुनाव पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को लड़ना है। चुनावी सभा को राष्ट्रीय महासचिव प्रोफेसर रामगोपाल यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम आदि ने संबोधित किया। 

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव के नामांकन से पहले हैंड ग्रेनेड मिलने से हड़कंप मच गया था। हैंड ग्रेनेड थाना दन्नाहार क्षेत्र के ग्राम झंडाहार के पास मिला। जबकि मुलायम सिंह और अखिलेश का काफिला मैनपुरी-इटावा मार्ग से आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed