फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Election Result BJP Candidate Chandrasen Jadon Won from Firozabad Seat

Lok Sabha Election Result: 'सैफई परिवार' की लड़ाई में चाचा चित्त, भतीजे को भाजपा ने हराया

Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 24 May 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Election Result BJP Candidate Chandrasen Jadon Won from Firozabad Seat
विजयी भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन - फोटो : अमर उजाला
लोकसभा चुनाव 2019 में एक बार फिर मोदी लहर ऐसी चली कि समाजवादी पार्टी के वो किले भी दरक गए, जहां सपा ने पिछली बार जीत हासिल की थी। फिरोजाबाद लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ चंद्रसेन जादौन ने सपा के अक्षय यादव को हरा दिया। अक्षय यादव मतगणना स्थल छोड़कर चले गए। 
विज्ञापन


गुरुवार सुबह आठ बजे से शुरु हुई मतगणना से भाजपा और सपा के बीच कड़ी टक्कर रही। प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल यादव इस लड़ाई में कहीं नजर नहीं आए। मतगणना में कभी भाजपा आगे निकल रही थी तो कभी सपा। हर राउंड की मतगणना में प्रत्याशी और समर्थकों की धड़कनें तेज हो रही थीं। आखिर में चंद्रसेन जादौन ने सपा के किले पर भाजपा का झंडा फहराया दिया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी चंद्रसेन जादौन को 485988 वोट मिले हैं, वहीं सपा के अक्षय यादव को 460028 वोट प्राप्त हुए। जादौन ने अक्षय को करीब 25 हजार वोटों से हराया है। प्रसपा प्रत्याशी शिवपाल सिंह यादव को 91011 वोट मिले हैं। जादौन की जीत से फिरोजाबाद में भाजपा के कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि साल 2014 में भी ऐसी मोदी लहर चली थी, जिसने सभी पार्टियों को धराशायी कर दिया था। लेकिन, फिरोजाबाद की सीट पर लहर या जादू का कोई असर नहीं दिखा। यहां की जनता ने सबसे कम उम्र के अक्षय यादव को चुनकर संसद भेजा था, लेकिन इस बार चाचा-भतीजे की लड़ाई में सपा को हार का सामना करना पड़ा। 

पिछले लोकसभा चुनाव में फिरोजाबाद सीट से अक्षय यादव को 5,34,583 वोट मिले थे। जबकि प्रो.एसपी सिंह बघेल को 4,20,524 वोट मिले। वहीं बसपा तीसरे स्थान पर थी। यहां से ठाकुर विश्वदीप सिंह को 1,18,909 मत प्राप्त हुए थे। तब शिवपाल यादव सपा के थे, लेकिन इस बार सपा से अलग होकर उन्होंने अक्षय के खिलाफ चुनाव लड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed