{"_id":"660e990651ad7dfb6c01d764","slug":"lok-sabha-election-2024-mayawati-may-surprise-everyone-from-etah-will-increase-problems-of-sp-bjp-2024-04-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लोकसभा चुनाव 2024: चौंका सकती हैं मायावती, ऐसे प्रत्याशी को लाने की तैयारी...जो बढ़ाएगा सपा-भाजपा की मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोकसभा चुनाव 2024: चौंका सकती हैं मायावती, ऐसे प्रत्याशी को लाने की तैयारी...जो बढ़ाएगा सपा-भाजपा की मुश्किलें
Thu, 04 Apr 2024 06:07 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 04 Apr 2024 06:07 PM IST
सार
लोकसभा चुनाव 2024 के लिए एटा से बसपा ऐसे प्रत्याशी पर दांव लगाने जा रही है, जो सपा और भाजपा दोनों को मुश्किल में डाल सकता है। चर्चा मुस्लिम प्रत्याशी को लेकर हो रही है। जल्द ही इस प्रत्याशी की घोषणा होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एटा लोकसभा सीट के लिए 7 मई को मतदान होना है। सपा, भाजपा ने अपने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं जो लगातार प्रचार कर रहे हैं। लेकिन बसपा ने अभी अपने पत्ते नहीं खोले हैं। पार्टी ने जिस तरह से पड़ोस के जनपदों में प्रत्याशी की घोषणा की है। उसको लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं है कि पार्टी मुस्लिम प्रत्याशी पर दांव लगा सकती है। बसपा का कैडर वोट उसके साथ है तो मुस्लिम मतदाता पक्ष में आने से मुकाबला त्रिकोणीय हो सकता है।
विज्ञापन
वैसे तो बसपा जिले में अभी तक लोकसभा का चुनाव जीत नहीं पाई है। यहां भाजपा, सपा के अलावा निर्दलीय प्रत्याशी चुनाव में जीते हैं। लोधी, यादव मतदाताओं सहित शाक्य व मुस्लिम मतदाताओं की संख्या भी अधिक है। समाजवादी पार्टी ने देवेश शाक्य को प्रत्याशी बनाया है तो भाजपा ने राजवीर सिंह पर तीसरी बार भरोसा जताया है। ऐसे में जिले के लोगों की निगाहें बसपा पर टिकी हुईं है। चर्चा है कि बसपा मुस्लिम प्रत्याशी यहां घोषित कर सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
टिकट के लिए जो आवदेन आए थे उसमें मुस्लिम समुदाय से भी आवेदन हुए हैं। आवेदनों को लखनऊ भेजा जा चुका है। पड़ोस के जनपदों में बसपा के प्रत्याशी घोषित हो चुके हैं। ऐसे में अब सभी की निगाहें पार्टी की घोषणा पर टिकी हैं। जिलाध्यक्ष बलवीर भास्कर ने बताया कि एक दो दिन में प्रत्याशी घोषित हो जाएगा। पार्टी जिसे टिकट देगी, कार्यकर्ता उसको पूरी मेहनत के साथ चुनाव लड़ाएंगे।