{"_id":"5c7a7666bdec2208b0010d4d","slug":"lok-sabha-election-2019-poonam-mahajan-address-the-bjym-workers-in-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"विपक्ष पर बरसीं पूनम महाजन, कहा- जवानों की शहादत पर राजनीति करने वाले देशभक्त नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विपक्ष पर बरसीं पूनम महाजन, कहा- जवानों की शहादत पर राजनीति करने वाले देशभक्त नहीं
Sat, 02 Mar 2019 05:56 PM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sat, 02 Mar 2019 05:56 PM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ताओं को संबोधित करतीं पूनम महाजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय जनता युवा मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष पूनम महाजन ने शनिवार को मथुरा के रामलीला मैदान से भाजपा की विजय संकल्प बाइक रैली को झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनमें जोश भरा, तो वहीं विपक्ष पर जमकर बरसीं।
पूनम महाजन ने कहा कि यह पहली दफा है जब विश्व में भारत की ताकत बढ़ी। भारतीय वीर अभिनंदन को 48 घंटे में पाकिस्तान ने छोड़ दिया। उन्होंने दावा किया कि लोकसभा चुनाव में फिर से भाजपा परचम लहराएगी। नरेंद्र मोदी फिर प्रधानमंत्री बनेंगे।
विपक्ष पर हमला बोलते हुए उन्होंने कहा कि कुछ लोग अपनी दुकान चलाने के लिए देश की सुरक्षा के मामले में भी राजनीति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी जैसे नेता जो जवानों के खून पर राजनीति करते हैं, वो कभी देशभक्ति नहीं हो सकते।

एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाने वाली जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती पर पूनम महाजन ने कहा कि सरकार के निर्णय का सम्मान करना चाहिए। जो लोग सवाल उठा रहे हैं वो सेना के पराक्रम पर सवाल उठा रहे हैं। शहादत पर राजनीति कर रहे हैं।
कार्यक्रम के बाद भाजयुमो अध्यक्ष पूनम महाजन ने वृंदावन जाकर बांकेबिहारी मंदिर में दर्शन कर आगामी चुनावों में जीत की कामना की। उन्होंने देश के शहीदों की आत्मा की शांति के लिए बांकेबिहारी के श्रीचरणों में प्रार्थना की। सेवायत आकाश गोस्वामी ने उन्हें पूजा-अर्चना कराई।
पूनम महाजन ने कहा कि देश में इस समय चल रहा घटनाक्रम जल्द से जल्द ठीक होना चाहिए। उन्होंने विंग कमांडर अभिनंदन की सकुशल वतन वापसी के लिए बांकेबिहारी मंदिर में प्रार्थना की। इस अवसर पर विनीत शर्मा, मुदिता शर्मा, अलौकिक शर्मा आदि मौजूद रहे।