फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result Sp Singh Baghel Win Agra Constituency Winning margin over 2 lakh Vote

यूपी कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने जीता लोकसभा चुनाव, इतने मतों से गठबंधन प्रत्याशी को हराया

Thu, 23 May 2019 11:52 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Thu, 23 May 2019 11:52 PM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result Sp Singh Baghel Win Agra Constituency Winning margin over 2 lakh Vote
कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल - फोटो : अमर उजाला
आगरा लोकसभा सीट पर उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने चुनाव जीत लिया है। प्रो.एसपी सिंह बघेल ने गठबंधन प्रत्याशी मनोज सोनी को 2,10,053 मतों से परास्त किया।
विज्ञापन


आगरा लोकसभा सीट पर देर रात परिणाम की घोषणा हुई। प्रो.एसपी बघेल ने विधानसभा चुनाव 2017 में बड़ी जीत दर्ज की थी और प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त किया था। 
विज्ञापन


आगरा में भाजपा उम्मीदवार प्रदेश के मंत्री एसपी सिंह बघेल 2,10,053 वोटों से जीत गए। इस चुनाव में उन्हें 6,44,431 वोट मिले। वहीं दूसरे स्थान पर रहे गठबंधन के प्रत्याशी मनोज सोनी को 4,34,378 वोट मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रधान आयकर आयुकत पद से वीआरएस लेकर चुनाव में उतरीं कांग्रेस की प्रीता हरित की जमानत जब्त हो गई। उन्हें महज 44,784 वोट मिले। आगरा जनपद में दोनों सीटों पर भारतीय जनता पार्टी ने जीत दर्ज की है।

फतेहपुर सीकरी से राजकुमार चाहर ने 4.91 लाख मतों से रिकॉर्ड जीत हासिल की। राजकुमार चाहर के सामने राजबब्बर दूर दूर तक मुकाबले में नहीं दिख सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed