फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lok Sabha Chunav 2019 Result Raj Kumar Chahar interview

लोकसभा चुनाव जीतने के बाद जानिए क्या कह करे हैं भाजपा के विजयी उम्मीदवार

Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 24 May 2019 01:04 AM IST
विज्ञापन
Lok Sabha Chunav 2019 Result Raj Kumar Chahar interview
राजकुमार चाहर - फोटो : Social Media
फतेहपुर सीकरी का किला फतह करने वाले राजकुमार चाहर का कहना है कि वह क्षेत्र के बहुत काम करना चाहते हैं। उन्होंने इसका पूरा खाका खींच रखा है। क्षेत्र की समस्याओं से भी वाकिफ हैं। पहली प्राथमिकता युवाओं को रोजगार दिलाने की होगी।
विज्ञापन


सवाल : रोजगार दिलाने के लिए आप क्या काम करेंगे?
जवाब  : कोशिश करूंगा कि फतेहपुर सीकरी क्षेत्र में अर्धसैनिक बलों में भर्ती के लिए केंद्र जल्द से जल्द स्थापित कराया जाए।

सवाल : सीकरी में पेयजल की भीषण समस्या है? इसके लिए क्या सोचा है?
जवाब : यह सही है कि पेयजल की किल्लत है। लोग परेशान हैं। इसके लिए व्यापक स्तर पर और सतत काम करना है।

सवाल : युवाओं से आपने कई वादे किए। इनमें स्टेडियम भी था, उसका क्या हुआ?
जवाब : हमारे क्षेत्र में बहुत खिलाड़ी हैं, उन्हें स्टेडियम चाहिए, इसका प्रयास करूंगा।

सवाल : बीहड़ में कई तरह की समस्याएं हैं, उनका समाधान कैसे करेंगे?
जवाब : पूरी योजना बना रखी है। सबसे ज्यादा जोर क्षेत्र में रोजगार के साधन विकसित करने पर रहेगा।

सवाल : आपके यहां पर्यटन में तमाम संभावनाएं हैं, उसके लिए क्या योजना है?
जवाब : चंबल पर काम करना है। बटेश्वर का विकास कराना है।

सवाल : आप अपनी जीत का श्रेय किसे देना चाहते हैं?
जवाब :  जीत का श्रेय केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं तथा कार्यकर्ताओं की मेहनत और पार्टी नेतृत्व को जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed