Lok Sabha Election Result: ब्रज में पांच सीटों पर लहराया भाजपा का झंडा, मैनपुरी से मुलायम जीते
मथुरा सीट पर भाजपा प्रत्याशी सिनेस्टार हेमा मालिनी ने एक बार फिर जीत का परचम लहराया। उन्होंने गठबंधन के रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह को करीब 2.90 लाख वोटों से हराया। इस सीट पर कांग्रेस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा।
हेमा मालिनी करीब 2.90 लाख वोटों जीतीं हैं। हेमा मालिनी को 667342 वोट मिले, वहीं रालोद प्रत्याशी कुंवर नरेंद्र सिंह 377319 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस के महेश पाठक तीसरे स्थान पर हैं, जिन्हें महज 27970 वोट मिले। महेश पाठक अपनी जमानत भी नहीं बचा पाए।
सीकरी में भाजपा का 'राज'
आगरा सीट पर भी भाजपा का झंडा लहराया। आगरा से भाजपा प्रत्याशी एसपा सिंह बघेल जीते। बघेल ने दो लाख से ज्यादा मतों से अपने प्रतिद्वंदी बसपा के मनोज सोनी को हराया। एसपी सिंह बघेल को 645425 वोट मिले, वहीं मनोज सोनी 434500 वोट पाकर दूसरे स्थान पर रहे। कांग्रेस की प्रीता हरित को महज 44823 वोट ही मिल पाए।
एटा लोकसभा सीट पर 1.24 लाख वोटों से भाजपा के राजवीर सिंह उर्फ राजू भैया जीते। भाजपा को 54.94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि गठबंधन के सपा प्रत्याशी देवेंद्र सिंह यादव को 41.9 प्रतिशत मत हासिल हुए हैं।

मैनपुरी के नतीजों से चौंकाया