फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Locks of locked house broken in Agra: Couple had gone to meet their son rifle and jewelery were stolen

आगरा में बंद मकान के तोड़े ताले: बेटे से मिलने गए थे दंपती, राइफल और गहने हो गए चोरी

Fri, 19 Jul 2024 12:19 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 19 Jul 2024 12:19 AM IST
सार

आगरा के जगदीशपुरा के रघुवीरपुरम कॉलोनी में बंद मकान के चोरों ने ताले तोड़ दिए। चोर घर के अंदर रखा सारा समान खंगाल कर राइफल और गहने चोरी कर ले गए। परिवार के लोग लौटकर जब घर आए, तब घटना की जानकारी हो सकी। 
 

विज्ञापन
Locks of locked house broken in Agra: Couple had gone to meet their son rifle and jewelery were stolen
चोरी ( सांकेतिक फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के जगदीशपुरा के रघुवीरपुरम कॉलोनी में चोरों ने बंद घर के ताले तोड़कर लाखों के जेवरात और लाइसेंसी राइफल चुरा लिए। एक महीने बाद परिवार लौटा, तब घटना का पता चला। पुलिस कॉलोनी में लगे सीसीटीवी कैमरों से चोरों का पता करने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन


 

गढ़ी भदौरिया स्थित रघुवीरपुरम निवासी मुकुल शर्मा किसान हैं। बेटा भोपाल, मध्य प्रदेश के एक विश्वविद्यालय में क्लर्क है। मुकुल ने बताया कि वह 17 जून को पत्नी आशा के साथ बेटे के पास गए थे। घर पर ताला बंद था। 17 जुलाई को लौटे। मुख्य गेट का ताला खोलकर अंदर गए तो देखा छत पर लोहे का जाल टूटा है। कमरों और अलमारी के ताले टूटे थे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सामान फर्श पर बिखरा था। सामान चेक करने पर पता चला कि चोर लाइसेंसी राइफल, टीवी, गहने और अन्य सामान चुरा ले गए। एक दिन पहले चोर बिचपुरी स्थित ताज एनआरआई सिटी नवनिर्मित कॉलोनी के गेट का ताला तोड़कर 3 ट्रांसफार्मरों से कॉपर का तार चुरा ले गए थे। पुलिस केस दर्ज कर चोरों की तलाश में जुटी है।

 
विज्ञापन

घर में चोरी, परिजन को नहीं चला पता
उधर, होली मोहल्ला, एत्माद्दौला निवासिनी राजकुमारी के घर से 5 लाख के जेवरात चोरी हो गए। उन्होंने बृहस्पतिवार को पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने घटना की जांच की। मगर, परिजन यह नहीं बता सके कि चोरी कब और किस समय हुई है। यही बताया कि अलमारी से जेवर चोरी हुए हैं। मगर, अलमारी का ताला नहीं तोड़ा गया है। थाना प्रभारी को शक है कि घर में चोरी के पीछे किसी परिचित का हाथ है। घरवालों को भी सूचना काफी देर बाद लगी है। जांच की जा रही है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed