Lockdown: फिरोजाबाद के हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बढ़ी सख्ती, दूधियों पर भी रोक, होम डिलीवरी होगी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खास बात यह है कि हॉटस्पॉट क्षेत्रों में अब निर्धारित लोग ही दूध ही आपूर्ति कर सकेंगे। फल और सब्जी वितरण के लिए पहले ही व्यवस्था की जा चुकी है। प्रशासन कोरोना संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत संवेदनशील क्षेत्रों के लिए अलग से भी प्लान तैयार करने में जुट गया है।
नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज सिंह ने कहा कि कोरोना के संक्रमण को रोकने के लिए हॉटस्पॉट क्षेत्रों के साथ उसके आसपास के क्षेत्रों के लिए अलग से प्लान तैयार किया गया है। प्रयास है कि कोरोना संक्रमण दूसरे क्षेत्रों में नहीं फैल सके। ऐसे में हॉटस्पॉट क्षेत्रों में और सख्ती बढ़ा दी गई है।
हॉटस्पॉट इलाकों में स्थानीय डीलर को मिलेगा दूध
हॉटस्पॉट क्षेत्रों में बाहर से आने वाले दूधियों के प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। इन क्षेत्रों के 20 लोगों को दूध की आपूर्ति करने के लिए प्रशासन ने चयनित कर लिया है। इनके पास जारी किए जाएंगे। हॉटस्पॉट सीमा के बाहर से माधव डेयरी, संजय डेयरी और नेमीचंद्र कुशवाह डेयरी हॉटस्पॉट इलाके के डीलरों को बाहर से आपूर्ति देंगे।
इसके बाद यह डीलर डोर-टू-डोर दूध का आपूर्ति करेंगे। इसके अलावा दूध के पैकेट की सप्लाई भी दी जाएगी। जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने कहा कि हॉटस्पॉट इलाकों में दूध की सप्लाई स्थानीय डीलरों से डोर-टू-डोर कराई जाएगी।
सस्ता मिलेगा दूध, डेयरी ने की पहल
कोरोना महामारी के दौरान दूध आपूर्ति के लिए शिकोहाबाद की कुमार डेयरी प्राइवेट लिमिटेड ने पहल की है। दूध की अधिक मात्रा के मद्देनजर एक लीटर दूध के साथ आधा लीटर दूध फ्री में देने का पत्र जनरल मैनेजर सतेंद्र चौहान ने दिया। वहीं, आधा लीटर दूध के पैकेट पर दो सौ ग्राम दूध का पैकेट फ्री देने के लिए कहा है।
जिला अभिहित अधिकारी डा. सुधीर कुमार ने कहा कि अगर और कोई कंपनी भी इस प्रकार की पहल कर प्रशासन का सहयोग करना चाहे तो वह संपर्क कर सकती है। दूध की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल भी लिया जाएगा। विभाग की तैयारी नगर निगम क्षेत्र में इसी तरह दूध वितरण की है।
हॉटस्पॉट क्षेत्र में दूध के लिए इन नंबरों पर करें फोन
क्षेत्र - मोबाइल नंबर
शीशग्रान - 7668155290
शीशग्रान - 9368994606
तेली वाली गली - 8395836348
होली वाली भट्टी - 9258185868
होली वाली भट्टी - 7217424103
समीम टोला - 7668155290
हुसैनी मोहल्ला - 8171266781
शेख लतीफ इमामबाड़ा - 7017646735
नेहरू नगर - 9045220395
नेहरू नगर - 7417230899
हाजीपुरा - 8265838828
गलीब नगर - 6398950046
रामगढ़ - 9258265706
नैनी चौराहा तीस फुटा - 7818874574
दुर्गेश नगर - 8791576912
रहीम नगर - 8439141415
ताड़ो वाली बगिया - 7906376771
आकाशवाणी रोड़ - 8077477879
बगदाद नगर - 8433145612
प्रेम नगर - 9557061518
मंडलायुक्त-आईजी ने बैठक कर बनाई प्लानिंग
मंडलायुक्त अनिल कुमार द्वितीय ने कहा कि मुख्यालय पर आयोजित बैठक में क्वारंटीन लोगों की सैंपलिंग, दुरुस्त होम डिलीवरी और लॉकडाउन का प्रभावी ढंग से पालन करने को लेकर दिशा-निर्देश दिए गए।