फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

सम-विषम नीति से ही खुला बाजार, उमड़ी भीड़

Mon, 13 Jul 2020 10:46 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 13 Jul 2020 10:46 PM IST
विज्ञापन
lockdown
13एमएनपी-15-लेनगंज बाजार में खरीदारी के लिए जाते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। जिले में 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को बाजार खुला। बाजार शासन के आदेश के हिसाब से नहीं, बल्कि स्थानीय स्तर पर लागू सम-विषय नीति के तहत खोला गया। इस कारण एक साइड की दुकानें बंद रहीं। हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के चलते आधा बाजार पूरी तरह से बंद रहा। दो दिन बाद बाजार खुलने के चलते भीड़भाड़ अधिक रही।
विज्ञापन

प्रदेश में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन घोषित किया गया। पांच दिन पूरा बाजार खोलने के निर्देश शासन ने दिए हैं। 55 घंटे के लॉकडाउन के बाद सोमवार को शहर से लेकर कस्बों में बाजार खुले। हालांकि सोमवार को एक साइड की व्यवस्था लागू रही। शहर के लेनगंज और आगरा रोड, स्टेशन रोड, देेवी रोड आदि हिस्से में बाजार एक साइड के हिसाब से खोला गया। आगरा रोड पर बड़े चौराहा तक ओम भंडार वाली गली के पास से हॉटस्पॉट क्षेत्र होने के चलते बाजार नहीं खुल सका। करहल में आधे से अधिक बाजार बंद रहा। जो बाजार खुला वह सम-विषम नीति के तहत ही खुला। इसी तरह आलीपुर खेड़ में बाजार बंद रहा।
विज्ञापन

आठ दिन से बंद है बेवर का बाजार
बेवर। कस्बा बेवर में छह जुलाई को पांच कोरोना पॉजिटिव मिले थे। इसके बाद तहसील भोगांव व पुलिस ने कस्बे को 72 घंटे के लिए पूर्ण रूप से बंद कर दिया था। इसके बाद फिर से 11 जुलाई को 26 लोग और 12 जुलाई को 13 लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। इसके चलते पूरे नगर को बंद करा दिया गया है। बाजार में जरूरी सामान की दुकानों को भी खोलने की अनुमति नहीं है। प्रशासन के आदेश पर नगर पंचायत ने सभी गलियों को भी बैरीकेडिंग कर बंद करा दिया है। हाल ये है कि दूध, सब्जी के अलावा दवा के लिए लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा उन्हें राहत दिलाने के लिए कोई प्रयास नहीं किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed