फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

अनलॉक एक में तेजी से बढ़े करोना संक्रमित

Wed, 03 Jun 2020 04:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown
03एमएनपी-03-भोगांव स्थित आइसोलेशन वार्ड का निरीक्षण करते डीएम और एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। कोरोना महामारी के बीच अनलॉक-वन जिले के लोगों के लिए दिक्कतें लेकर आया। लॉकडाउन चार तक जहां जिले में कोराना के एक्टिव केसों की संख्या मात्र 13 थी। वहीं अनलॉक की शुरुआत होते ही तीन दिन में यह संख्या बढ़कर 24 हो गई।
विज्ञापन

अनलॉक एक में महज तीन दिन में जिस प्रकार से कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ी है उससे पूरे जिले के लोग चिंतित हैं। 31 मार्च को आइसोलेशन लेवल एक वार्ड में मात्र 13 संक्रमित भर्ती थे। अगले तीन दिन में यह संख्या बढ़कर 24 हो गई है। 23 आइसोलेशन लेवल एक वार्ड भोगांव में भर्ती हैं तो एक महिला को आइसोलेशन लेवल दो वार्ड सैफई में भर्ती कराया गया है। तीन दिन में 11 संक्रमितों के बढ़ने से स्वास्थ्य विभाग के साथ ही जिले के लोगों की चिंता भी बढ़ गई है।
विज्ञापन

क्वारंटीन हाउस में बढ़े 105 संदिग्ध
31 मार्च को क्वारंटीन हाउस भोगांव में मात्र 18 संदिग्ध थे जबकि मात्र तीन दिन में यह संख्या बढ़कर 123 हो गई। इससे पता चल रहा है कि अनलॉक एक कितना खतरनाक साबित हो सकता है। मात्र तीन दिन में संदिग्धों की संख्या 100 से पार होना एक चुनौतीपूर्ण बात है।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन दिन में लिए गए 290 के सैंपल
कोरोना संदिग्धों की भी बात करें तो तीन दिन में तेजी के साथ जिले में बाहर से आने वाले संदिग्ध लोग पहुंचे हैं। पिछले तीन दिनों में 290 संदिग्धों के सैंपल जांच के लिए भेजे गए। जिनकी रिपोर्ट अभी प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed