फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

फिर बढने लगी ढील, बाजारों में दिखी भीड़

Sat, 09 May 2020 04:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 04:54 PM IST
विज्ञापन
lockdown
09एमएनपी-06-शहर के लेनगंज में खुली दुकानें और गुजरते लोग - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। बीते दो दिनों से जिले में कोई नया कोरोना संक्रमित न मिलने के चलते धीरे-धीरे राहत बढ़ रही है। शनिवार को बाजारों में अधिक दुकानें खुलीं। इसके चलते भीड़ भी अधिक रही। दुकानों पर सामाजिक दूरी का पालन कराने में भी दुकानदारों को परेशानी हुई। सड़कों पर भी रोजाना की अपेक्षा अधिक लोग नजर आए।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह से ही बाजारों में दुकानें खुलना शुरू हो गई थीं। बिजली, स्टेशनरी, बारदाना के अलावा अन्य जरूरी सामान की दुकानें भी खुलीं। फल और सब्जी की ठेल भी अधिक संख्या पर सड़कों पर बिक्री करते रहे। बाजारों में खरीदारी के लिए लोग पहुंचे। दुकानदारों ने मास्क लगाकर सामान की बिक्री की। हालांकि एक मीटर की दूरी बनाने में दुकानदारों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। शाम तक बाजारों में चहलकदमी बनी रही। द्वितीय शनिवार होने के चलते बैंक बंद रहे। मेडिकल स्टोर पर भी लोग दवा के लिए कतार में लगे रहे।
विज्ञापन

पुलिसकर्मी करते रहे निरीक्षण
बाजारों में कहीं सामाजिक दूरी का उल्लंघन न हो इसके लिए पुलिसकर्मी भी सतर्क रहे। दिन भर बाजारों में पुलिस की गाड़ियां घूमती रहीं। कई जगह लोगों को सामाजिक दूरी का पालन करने की हिदायत भी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed