{"_id":"5e8b21a18ebc3e769104394d","slug":"lockdown-mainpuri-news-agr4368389199","type":"story","status":"publish","title_hn":"साहब! दो दिन से बच्चे भूखे हैं, कुछ मदद करो...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
06एमएनपी-07-शहर के महमूद नगर में एक परिवार के मुखिया से पूछताछ करते डीएम महेंद्र बहादुर सिंह
- फोटो : MAINPURI
Link Copied
मैनपुरी। डीएम महेंद्र बहादुर सिंह सोमवार दोपहर एसडीएम सदर रजनीकांत, सीओ सिटी अभय नरायन सिंह के साथ मुस्लिम बस्ती महमूदनगर पहुंचे। अधिकारियों को सामने देख अरमान डीएम के पास पहुंचा, उसने बताया साहब दो दिन से बच्चे भूखे हैं। घर में राशन नहीं है, वह तीन भाई हैं। तीनों भाई हथठेल पर सामान बेचकर परिवार पालते हैं। परिवार में पांच छोटे-छोटे बच्चे हैं। बाजार बंद होने से वह सामान बेचने नहीं जा पा रहे हैं। सुबह से घर में खाना नहीं बना है। डीएम ने अरमान से घर में रखा आटा का बर्तन दिखाने को कहा। अरमान के घर का आटा का खाली कनस्तर देख डीएम ने एसडीएम सदर रजनीकांत से कहा इसको राशन के दो पैकेट दे दो। डीएम ने अरमान से कहा तीनों भाई आपस में मिलकर इसी राशन से खाना बनाओ। जरूरत होगी तो हम फिर मदद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।