फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lockdown

लॉकडाउन का पालन न करने वालों पर होगी कार्रवाई

Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 06:03 PM IST
विज्ञापन
lockdown
मैनपुरी। लॉकडाउन में लोगों के सवालों का अमर उजाला के माध्यम से लगातार अधिकारी समाधान कर रहे हैं। सोमवार को भी शहर के लोगों के सवालों के जवाब मुख्य विकास अधिकारी व कोरोना के नोडल अधिकारी नगेंद्र कुमार शर्मा ने दिए।
विज्ञापन

सवाल: यदि घर का कोई सदस्य समझाने के बाद भी लॉकडाउन का पालन नहीं कर रहा है, तो क्या करें।
मधुर भारती, गोपालनगर।
जवाब: पहले तो उन्हें कोरोना से बचाव के लिए जागरूक करते हुए समझाएं। अगर फिर भी नहीं मानते हैं तो पुलिस कंट्रोल रूम के नंबर 112 पर इसकी सूचना दर्ज कराएं। कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सवाल: क्या नोटों और सिक्कों से भी कोरोना फैलने का खतरा है।
करन यादव, गाड़ीवान।
जवाब: किसी भी कोरोना संक्रमित व्यक्ति द्वारा छू गई हर चीज से संक्रमण का खतरा है। इसके लिए रुपये का लेनदेन करने के बाद भी हाथ को साबुन या सैनिटाइजर से साफ कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सवाल: 17 अप्रैल को उत्तराखंड में बहन की शादी है। इसके लिए कितने लोगों को शामिल होने की अनुमति है।
विष्णु राठौर, मोहल्ला अग्रवाल।
जवाब: लॉकडाउन के चलते पूरे देश में धारा 144 लागू है। ऐसे में उत्तराखंड जाने के लिए ऑनलाइन आवेदन कर पास जारी किया जा सकता हैं। वहीं कहीं भी चार लोगों से अधिक लोग एकत्रित न हों, इसका भी ध्यान रखा जाए। घर में परिवार के साथ ही इसे संपन्न कराएं। नियमों का पालन न करने पर कार्रवाई होगी।

सवाल: देवी रोड पर लॉकडाउन के दौरान भी लोगों की भीड़ लगी रहती है, आखिर इन पर कार्रवाई क्यों नहीं हो रही है।
चतुर सिंह, राजा का बाग।
जवाब: लॉकडाउन में लोगों को सड़कों पर घूमने की अनुमति नहीं है। अगर अब लोग खड़े नजर आते हैं तो कंट्रोल रूम को 112 पर सूचना दें। तत्काल कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed