{"_id":"5f1ab7dc8ebc3e63a9303bb1","slug":"lockdown-in-firozabad-for-55-honors-today","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबादः 55 घंटे का लॉकडाउन, सिर्फ चालू रहेगा हाईवे, डीएम ने दौरा कर दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबादः 55 घंटे का लॉकडाउन, सिर्फ चालू रहेगा हाईवे, डीएम ने दौरा कर दिए निर्देश
Fri, 24 Jul 2020 03:59 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 24 Jul 2020 03:59 PM IST
सार
बाजार रहेंगे बंद, फल, सब्जी मंडी, दवा की दुकानें खुल सकेंगी
हाईवे रहेगा चालू, बैरियरों पर होगी चेकिंग
विज्ञापन
फिरोजाबाद पुलिस ने सील किया क्षेत्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद पुलिस एवं प्रशासन की टीमें 55 घंटे के लॉकडाउन का पालन कराने की रणनीति बनाने में जुट गईं। बाजारों को बंद कराने के साथ बैरियरों पर सघन चेकिंग की जाएगी। लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। डीएम चंद्र विजय सिंह ने कंटेनमेंट जोन का भ्रमण करके टीमों के द्वारा किए जा रहे कार्यों का निरीक्षण किया।
कोरोना संक्रमित मरीजों के लगातार निकलने के साथ ही शुक्रवार की रात दस बजे से सोमवार को तड़के पांच बजे तक 55 घंटे तक लगने वाले लॉकडाउन को जिला प्रशासन की ओर से प्रभावी ढंग से लागू करने की प्लानिंग की गई है।
शासन के निर्देशानुसार हाईवे पर आवागमन जारी रहेगा। परिवहन निगम की बसें संचालित होंगी, लेकिन शहरी क्षेत्र में बाजार पूरी तरह से बंद रहेंगे। आवश्यक सामग्री की दुकानें मेडिकल, फल एवं सब्जी की मंडियों को खोला जा सकेगा। एसपी सिटी मुकेशचंद्र मिश्र ने कहा कि वह टीम के साथ बाजारों में सक्रिय रहेंगे।

इसके लिए शुक्रवार को देर रात से बाजारों में एनाउंसमेंट सभी थाना प्रभारी, पीआरबी की टीमें करेंगी। ताकि दुकानदारों के साथ आमजन को लॉकडाउन लागू होने की जानकारी हो सके।
उन्होंने कहा कि लॉकडाउन के दौरान बैरियरों पर सघन चेकिंग की जाएगी। एसपी देहात राजेश कुमार ने कहा कि शिकोहाबाद, सिरसागंज, जसराना के साथ अन्य कसबों के साथ मार्गों पर चेकिंग की जाएगी।
इसके लिए टीमों को तैनात किया जाएगा। डीएम चंद्र विजय सिंह ने शहर के कंटेनमेंट जोन विभवनगर सहित अन्य क्षेत्रों में निरीक्षण किया। टीमों के द्वारा किए जा रहे सर्वे कार्य की चेकिंग की।