{"_id":"5eb40a950a9cd80c6f7b1852","slug":"lockdown-effects-sports-business-loss-of-25-crores","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"लॉकडाउन की पिच पर ताजनगरी का खेल कारोबार 'क्लीन बोल्ड', 25 करोड़ का व्यापार प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लॉकडाउन की पिच पर ताजनगरी का खेल कारोबार 'क्लीन बोल्ड', 25 करोड़ का व्यापार प्रभावित
Fri, 08 May 2020 12:09 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Fri, 08 May 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
खेल का सामान
- फोटो : अमर उजाला
लॉकडाउन की पिच पर ताजनगरी का स्पोर्ट्स कारोबार क्लीन बोल्ड हो गया है। लगभग 25 करोड़ रुपये का व्यापार प्रभावित हुआ है। लॉकडाउन उस समय हुआ जब कारोबार का बढ़िया सीजन है। अप्रैल से लेकर जून तक बड़ी संख्या में समर कैंप लगते हैं।
इस दौरान खेल के सामान की खपत कई गुना बढ़ जाती है। क्रिकेट, हॉकी, स्विमिंग, बॉक्सिंग, रनिंग, टेनिस, बैडमिंटन आदि खेलों में सामान की आवश्यकता पड़ती है। लेकिन इस समय कैंप, अकादमी, स्कूल्स, कॉलेज, स्टेडियम आदि बंद पड़े हैं। ऐसे में कारोबार को तगड़ा नुकसान उठाना पड़ रहा है।
यहां से आता सामान
क्रिकेट बैट : मेरठ
फुटबॉल : जालंधर
हॉकी : जालंधर
स्पोर्ट्स वियर : मेरठ, बंगलुरू, जालंधर, दिल्ली, मुंबई

Trending Videos
साल का सबसे प्रमुख समय गया बेकार
ये सीजन साल में सबसे प्रमुख कहलाता है। मगर, तालाबंदी से करीब 25 करोड़ को कारोबार प्रभावित हुआ है। - रौनक सलूजा कारोबारी
पहले कभी नहीं सोचा था कि ये दिन भी देखने पड़ेंगे। कंपनियों को पेमेंट करना है। कारोबार ठप पड़े हुए है। सीजन भी जा रहा है। - राकेश महाजन, कारोबारी
इतने लंबे समय का लॉकडाउन सरकार का सही कदम है, लेकिन व्यापार भी चौपट हो रहा है। काम शुरू होने पर भी व्यवस्था बनने में समय लगेगा। - नितिन सेठी, कारोबारी
सीजन निकलने के बाद पूरा साल भी बेकार ही जायेगा। क्योंकि कारोबार एकदम से नहीं उठने वाले हैं। सब चीजों को सामान्य होने में समय लगेगा। - हैप्पी, कारोबारी।