फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lockdown Ears Ringing From Earphones Need Help Doctors

लॉकडाउनः ईयरफोन से बजने लगे कान, सुनाई दे रही बीप की आवाज, जानिए चिकित्सक की सलाह

Fri, 10 Apr 2020 11:10 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Fri, 10 Apr 2020 11:10 PM IST
विज्ञापन
Lockdown Ears Ringing From Earphones Need Help Doctors
ईयरफोन (प्रतीकात्मक तस्वीर)
लॉकडाउन के दौरान मूवी देखना है या फिर पसंदीदा संगीत सुनना है, अधिकतर लोग मोबाइल में ईयरफोन लगाकर प्रयोग कर रहे हैं। फिल्म खत्म होने के बाद ही ईयरफोन निकालते हैं। इससे लोगों के कान बजने लगे हैं।
विज्ञापन


बीप की आवाज, सुन्न होने की समस्या हो रही है। ऊंचा भी सुन रहे हैं। नाक, कान, गला रोग (ईएनटी रोग) विशेषज्ञों के पास आ रहे फोन में से 22 से 28 फीसदी लोगों में ये दिक्कत सामने आ रही है। 
विज्ञापन


ईएनटी रोग विशेषज्ञों की टेली मेडिसिन में रोजाना 180 से 220 फोन आ रहे हैं। इसमें ईयरफोन के कारण होने वाली समस्याओं के मरीज अधिक हैं। इनमें भी 16 से 30 साल के युवाओं की संख्या अधिक है। मरीजों में लड़का-लड़कियों की संख्या लगभग बराबर है। एसएन मेडिकल कॉलेज के ईएनटी रोग विभागाध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि लंबे समय तक ईयरफोन लगाने से कानों के पर्दे में सूजन, अस्थायी बहरापन की भी शिकायत मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

कानों के पर्दे सूज रहे, नस पर पड़ रहा दबाव: डॉ. आलोक मित्तल
वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. आलोक मित्तल ने बताया कि 24 घंटे में पांच से आठ घंटे ईयरफोन का इस्तेमाल कर रहे हैं। इसमें एक बार में ढाई से साढ़े तीन घंटे तक लगातार कानों पर ईयर फोन लगा रहता है।

ईयर फोन की आवाज तेज होने से कान के पर्दे और मांसपेशियों पर अतिरिक्त दबाव पड़ता है, इससे पर्दे पर सूजन आ जाती है। ऊंचा सुनाई देने लगता है। लोग फोन पर ऐसी समस्या बता रहे हैं।

ईयरफोन से ऊंचा सुन रहे, तेज बोलने की पड़ी आदत: डॉ. गौरव खंडेलवाल
वरिष्ठ ईएनटी रोग विशेषज्ञ डॉ. गौरव खंडेलवाल ने बताया कि 50 से 60 हर्ट्ज की आवाज औसत होती है, लेकिन अब लोग 70 से 90 हर्ट्ज तक आवाज सुन रहे हैं। ईयरफोन पर अधिकांश 70 से 100 हर्ट्ज आवाज सुनते हैं। इससे कानों की सुनने की क्षमता प्रभावित होने लगती है। इससे लोग तेज बोलने भी लगते हैं। आदत नहीं सुधारी तो यह स्थायी समस्या बन जाती है।
 

मास्क से कानों की हड्डियों में होने लगा दर्द
कोरोना वायरस से बचाव के लिए लोग मास्क लगा रहे हैं। कई ऐसे हैं जिन्हें कान की हड्डियों में दर्द होने की शिकायत आ रही है। ईएनटी रोग विशेषज्ञ बताते हैं कि इलास्टिक वाले मास्क कान पर बांधते हैं, जिससे कान काफी देर तक मुढ़े रहने से उनमें दर्द शुरू हो जाता है। ऐसे में घर पर हैं तो मास्क न लगाएं। इलास्टिक को खींच कर न बांधे।

यह बरतें सावधानी
- एक समय में 40 मिनट से एक घंटे तक ही ईयरफोन का इस्तेमाल करें।
- ईयरफोन के बजाए वॉकमैन और छोटे स्पीकरों का उपयोग करें।
- आवाज बेहद कम रखें, ईयरफोन कान में कसकर न लगाएं।
- कानों को आराम दें, नहीं तो कानों में जख्म भी हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed