फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List of 170 school buildings sent to the demolition committee

170 स्कूल भवनों की सूची ध्वस्तीकरण समिति को भेजी

Sat, 20 Mar 2021 11:44 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 20 Mar 2021 11:44 PM IST
विज्ञापन
List of 170 school buildings sent to the demolition committee
मैनपुरी। शासन के निर्देश के बाद जिले में जर्जर परिषदीय स्कूलों के भवनों को गिराने की कार्रवाई तेज कर दी गई है। जिले में तैनात खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट पर बीएसए विजय प्रताप सिंह ने 170 स्कूल भवनों की सूची जांच के लिए जिला ध्वस्तीकरण तकनीकी समिति को भेजी है। जांच रिपोर्ट आने के बाद भवनों को गिराने से पहले उनके मलवे की नीलामी कराई जाएगी।
विज्ञापन

शासन ने जर्जर भवनों को गिराने के निर्देश दिए हैं। बेसिक शिक्षा विभाग में 200 से अधिक स्कूल भवन जर्जर हैं। जिनकी रिपोर्ट खंड शिक्षाधिकारियों से मांगी गई थी। खंड शिक्षाधिकारियों ने दूसरे चरण की रिपोर्ट में 170 स्कूल भवनों को जर्जर बताते हुए सूची बीएसए को सौंपी। बीएसए ने खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट पर तैयार सूची को शनिवार को जांच के लिए जिला ध्वस्तीकरण तकनीकि समिति को भेजा है। ध्वस्तीकरण तकनीकि समिति को एक सप्ताह के अंदर अपनी रिपोर्ट बीएसए को देनी होगी। इसके बाद बीएसए जिलाधिकारी के सहयोग से नीलामी समिति को सूची सौंपकर भवनों को गिराने से पहले उनके मलवे की नीलामी कराएंगे।
विज्ञापन

68 भवनों की नीलामी का कार्य है प्रगति पर
जिलाधिकारी की संस्तुति के बाद पूर्व में जिले के 68 स्कूल भवनों की नीलामी का काम चल रहा है। अब तक 35 स्कूल भवनों की नीलामी कराई जा चुकी है। जिला समन्वयक निर्माण सुशील कुमार जयंत ने बताया कि शीघ्र ही अन्य भवनों की नीलामी कराकर रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षाधिकारियों की रिपोर्ट पर 170 भवन की सूची जिला ध्वस्तीकरण तकनीकि समिति को जांच के लिए भेजी गई है। जांच रिपोर्ट आने के बाद नीलामी समिति को सूची भेजी जाएगी। सुशील कुमार जयंत जिला समन्वयक निर्माण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed