फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   List medal that was prepared, the more scores integer

ऐसे तैयार हुई मेडल लिस्ट, पूर्णांक से ज्यादा प्राप्तांक  

Sun, 27 Nov 2016 11:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 27 Nov 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
List medal that was prepared, the more scores integer
डा. बीआरए यूनिवर्सिटी ने एलएलबी थर्ड ईयर की छात्रा को अंक लुटाए, - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
डा. बीआरए यूनिवर्सिटी न केवल अधूरे, बल्कि गड़बड़ रिजल्ट के आधार पर दीक्षांत समारोह कराने जा रही है। एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। आगरा कालेज की एलएलबी थर्ड ईयर की छात्रा को सेकेंड ईयर में पूर्णांक से बहुत ज्यादा प्राप्तांक दे दिया गया है। इसके आधार पर वह दीक्षांत समारोह के मेडल लिस्ट में शामिल है। एक नहीं बल्कि तीन मेडल उसके खाते में आ रहे हैं। 
विज्ञापन

  आगरा कालेज की नीतू कुमारी ने डा. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय से वर्ष 2015 में एलएलबी थर्ड ईयर की परीक्षा उत्तीर्ण की। रोलनंबर 150011071205 है। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर नीतू की मार्कशीट अपलोड है। एलबीबी में उसको 2800 में से 2173 अंक मिले हैं। जिसकी वजह से वह एक नहीं बल्कि तीन मेडल की हकदार बनी है। एलएलबी सेकेंड ईयर में नीतू का प्राप्तांक 1055 दिखाया गया है, जबकि पूर्णांक 900 का ही है। पूर्णांक से भी 155 अंक अधिक दे दिए गए हैं।  
विज्ञापन

 मेडल लिस्ट तैयार करते समय विश्वविद्यालय प्रशासन मार्कशीट की गड़बड़ी नहीं पकड़ पाया। अमर उजाला की ओर से मामले की जानकारी देने पर विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से मेडल सूची में संशोधन कराया गया। नीतू का रिजल्ट चेक कराया गया, उसका पूर्णांक 2173 की जगह 1660 ही बन रहा है। अब एलएलबी तृतीय वर्ष में सर्वाधिक अंक पाने वाली आगरा कालेज की प्रियंका शर्मा हो गई हैं। इनके हिस्से दो मेडल आएंगे। पहले प्रियंका के नाम एक भी मेडल नहीं था।   
विज्ञापन
विज्ञापन


लिस्ट के अनुसार नीतू कुमारी को ये पदक मिलने हैं 
- पंडित मोती लाल नेहरू स्वर्ण पदक 
- श्री जवाहर लाल नेहरू स्वर्ण पदक 
- श्री मोहम्मद सैफउल्लाह खान स्मृति स्वर्ण पदक 

छात्रा का पीएमडब्ल्यू (प्री मार्क्स वांडेट) आया था। अंक जोड़ने में गड़बड़ी हुई है। परिणाम में संशोधन किया जा रहा है। आगरा कालेज की ही प्रियंका शर्मा सर्वाधिक अंक (2009) पाने वाली हैं। नीतू के 1660 अंक ही हो रहे हैं। इसको केवल एक मेडल मिलेगा। दो मेडल प्रियंका के खाते में चले जाएंगे।

 - केएन सिंह, कुलसचिव, डा. बीआरए यूनिवर्सिटी  

दीक्षांत समारोह का विरोध यूं ही नहीं 
आगरा। दीक्षांत समारोह का विरोध यूं ही नहीं हो रहा है। बीएड की परीक्षा चल रही है। पूरा रिजल्ट जारी नहीं हुआ है। छात्र-छात्राआें को मार्कशीट नहीं मिल पाई है। मेडल लिस्ट में बार-बार संशोधन किए जा रहे हैं। यही कारण है कि विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के साथ कर्मचारी और छात्र संगठन दीक्षांत समारोह स्थगित करने की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed