फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor worth sixteen crore sold on New Year in Agra

UP: ताजनगरी में नए साल पर शौकीनों ने गटकी 16 करोड़ की शराब, पिछले साल से तीन करोड़ अधिक राजस्व मिला

Wed, 03 Jan 2024 03:11 PM IST
भूपेन्द्र सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 03 Jan 2024 03:11 PM IST
सार

ताजनगरी आगरा में नए साल पर शौकीनों ने 16 करोड़ की शराब गटकी। राजस्व का यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में तीन करोड़ अधिक है।

विज्ञापन
Liquor worth sixteen crore sold on New Year in Agra
शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा में नए साल पर शौकीन 16 करोड़ रुपये की शराब गटक गए। 49 अस्थाई बार लाइसेंस जारी हुए। 30 व 31 दिसंबर और एक जनवरी को तीन दिन में एक लाख लीटर से अधिक शराब बिकी। जिसमें देसी, अंग्रेजी व बीयर शामिल है। पिछले साल की तुलना में इस साल आबकारी विभाग को तीन करोड़ रुपये अधिक राजस्व मिला है।

विज्ञापन


31 दिसंबर की रात जश्न मना। सर्वाधिक करीब आठ करोड़ रुपये की शराब बिकी। जबकि आम दिनों में 2.50 से 3 करोड़ रुपये की शराब बिकती है। नए साल पर होटल, रेस्टोरेंट व रूफ टॉप गुलजार रहे। 70 होटलों के पास बार लाइसेंस है। जबकि एक दिन के लिए 49 अस्थाई बार लाइसेंस बने। प्रति लाइसेंस 11 हजार रुपये शुल्क था। 
विज्ञापन


जिला आबकारी अधिकारी नीरज द्विवेदी ने बताया कि नए साल पर तीन दिन में करीब 16 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई है। 2022-23 यानी पिछले साल 30, 31 दिसंबर व 1 जनवरी को करीब 13 करोड़ रुपये की शराब बिक्री हुई थी। इसमें करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

दिसंबर में 132 करोड़ रुपये की कमाई

शराब की बिक्री से आबकारी विभाग ने दिसंबर माह में 132 करोड़ रुपये कमाए हैं। शहर में 500 से अधिक शराब की दुकानें हैं। इसमें देसी, विदेशी और बीयर शॉप के अलावा मॉडल शॉप शामिल हैं। 30 दिसंबर तक 116 करोड़ रुपये शराब बिक्री हुई थी। जो 1 जनवरी 2024 को 132 करोड़ पहुंच गई।

होली पर बिकी थी रिकॉर्ड शराब

बीते साल होली पर शराब की रिकार्ड बिक्री हुई थी। होली से एक दिन पहले और दूसरे दिन 47 करोड़ रुपये की शराब बिकी थी। आबकारी विभाग के आंकड़ों के अनुसार 18 करोड़ रुपये की देसी शराब और 10 करोड़ रुपये की बीयर, जबकि 19 करोड़ रुपये की अंग्रेजी शराब बिकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed