फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor warehouse watchman murdered kasganj crime news

कासगंज: शराब गोदाम के चौकीदार की धारदार हथियार से हत्या, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 18 Aug 2021 06:25 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क,अमर उजाला, कासगंज Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 18 Aug 2021 06:25 PM IST
सार

परिजनों ने दो लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है

विज्ञापन
Liquor warehouse watchman murdered kasganj crime news
घटनास्थल पर पहुंचे एसपी कासगंज - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कासगंज शहर के इंडस्ट्री एरिया में मंगलवार की रात शराब गोदाम के चौकीदार की सिर, मुंह कुचलकर और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने शराब कारोबारी, गोदाम मैनेजर एवं पूर्व चौकीदार पर हत्या का शक जाहिर करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है। मृतक के छोटे बेटे के ससुरालीजनों पर भी आशंका जाहिर की है। 

विज्ञापन

देर रात हत्या के बाद पुलिस ने की छानबीन

दुर्गा कॉलोनी गली नंबर 5 निवासी उमेश कुमार (63 वर्ष) इंडस्ट्री एरिया में शराब व बीयर के गोदाम में चौकीदारी करते थे। मंगलवार की सायं सात बजे डबल बैरल बंदूक लेकर चौकीदारी करने गोदाम पर गए थे। हुए हैं। मृतक के बेटे शिवप्रताप सिंह ने दी तहरीर में बताया कि रात लगभग डेढ़ बजे पड़ोसी गोदाम के चौकीदार छत्रपाल ने पिता की हत्या की सूचना दी। 

विज्ञापन

सूचना पर देर रात पुलिस अधीक्षक रोहन प्रमोद बोत्रे, सीओ सिटी आरके तिवारी, कोतवाली प्रभारी विनोद मिश्रा मौके पर पहुंच गए। तहरीर के आधार पर पुलिस ने शराब कारोबारी बरेली निवासी आनंद राठौर, गोदाम मैनेजर आवास विकास कॉलोनी निवासी प्रवीण शर्मा एवं पूर्व चौकीदार के खिलाफ हत्या के शक में मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में मृतक के छोटे बेटे कृष्णकांत के एटा निवासी ससुरालीजनों पर भी शक जाहिर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा हुआ दर्ज
एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे का कहना है कि शराब गोदाम के चौकीदार की हत्या हुई है। कुछ लोगों ने हत्या करते हुए लोगों को देखा भी है। मृतक के बेटे ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। खुलासे के लिए पुलिस कार्य कर रही है।

मथुरा 1.05 करोड़ की लूट का मामला: खुलासे में जुटे 125 इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही, जानें कहां तक पहुंची पुलिस जांच 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed