मथुरा में बुलियन कारोबारी (ठोस सोना-चांदी कारोबार) से 1.05 करोड़ रुपये की लूट के खुलासे में जुटे तेज तर्रार 125 इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाही तीसरे दिन भी नाकाम ही रहे। अभी तक पुलिस लुटेरों को पकड़ना तो दूर उनका सुराग भी नहीं लगा सकी है। सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल की सीडीआर भी पुलिस के लिए फिलहाल नाकाफी ही साबित हो रही है। दावा जरूर किया जा रहा है कि जल्द ही वारदात का खुलासा किया जाएगा। बुलियन कारोबारी लूट की घटना के पहले 34 लाख रुपये बैंक में जमा करा चुके थे। बता दें कि 16 अगस्त की सुबह 10.30 बजे शहर की चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर की दूरी पर बुलियन कारोबारी (ठोस सोना-चांदी कारोबार) अंकित बंसल से 1.05 करोड़ रुपये की लूट से सनसनी फैल गई थी। कारोबारी स्टेट बैंक में यह धनराशि जमा कराने जा रहा था। मथुरा के इतिहास में सबसे बड़ी वारदात की सूचना पाते ही आईजी नवीन अरोरा और एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर समेत पुलिस अफसर पहुंच गए।
{"_id":"611cedd219ff4d52ad62699b","slug":"mathura-one-crore-robbery-case-police-investigation-not-arrests-robbers","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"मथुरा 1.05 करोड़ की लूट का मामला: लुटेरों को पकड़ने में नाकाम इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 125 पुलिसकर्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा 1.05 करोड़ की लूट का मामला: लुटेरों को पकड़ने में नाकाम इंस्पेक्टर, दरोगा समेत 125 पुलिसकर्मी
Thu, 19 Aug 2021 07:58 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, मथुरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Thu, 19 Aug 2021 07:58 AM IST
विज्ञापन
पीड़ित से जानकारी लेते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
घटनास्थल पर जांच करते एसएसपी
- फोटो : अमर उजाला
72 घंटे बीते, पुलिस के हाथ खाली
आईजी आगरा जोन ने लूट के खुलासे के लिए तेज तर्रार 125 इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों को लगाया है। इन तीन दिनों में करीब 52 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जबकि 120 मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल) निकाली गई। इनमें अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी खास नहीं लगा है। जबकि पुलिस की 10 टीमें लगातार छापा मार रही हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि लुटेरे भी पकड़े जाएंगे। लूटी गई धनराशि की भी शत-प्रतिशत बरामदगी होगी। इसमें मिलीभगत भी हुई तो वह उजागर होगी।
आईजी आगरा जोन ने लूट के खुलासे के लिए तेज तर्रार 125 इंस्पेक्टर, दरोगा और सिपाहियों को लगाया है। इन तीन दिनों में करीब 52 सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जबकि 120 मोबाइल की सीडीआर (कॉल डिटेल) निकाली गई। इनमें अभी तक पुलिस के हाथ कुछ भी खास नहीं लगा है। जबकि पुलिस की 10 टीमें लगातार छापा मार रही हैं। एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने बताया कि लुटेरे भी पकड़े जाएंगे। लूटी गई धनराशि की भी शत-प्रतिशत बरामदगी होगी। इसमें मिलीभगत भी हुई तो वह उजागर होगी।
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
आधे घंटे पहले बैंक में जमा कराए थे 43 लाख
1.05 करोड़ लुटने से आधे घंटे पहले स्टेट बैंक में अंकित बंसल और मुकुल अग्रवाल ने 43 लाख रुपये जमा कराए थे। यह रकम कालिंदी ट्रेडर्स के खाते में जमा कराई गई थी। मुकुल बैंक में रह गया तो अंकित दोबारा मंडीरामदास की गली रामपाल अपने फूफा राजू रद्दी के घर 1.05 करोड़ रुपये से भरा बैग लेने गया। चौकी बाग बहादुर से 50 मीटर की दूरी पर यह यह बैग बाइक सवार चार लुटेरों ने लूट लिया। पहले स्कूटी को गिराकर हथियारों के बल पर यह लूट की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सीसीटीवी में दिखे संदिग्ध
- फोटो : अमर उजाला
बाइक सवार दो संदिग्धों की तस्वीरें जारी की गई हैं। ये दोनों संदिग्ध लूट की घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में बाइक से जाते दिखे हैं। फिलहाल पुलिस की टीमें हर एंगल पर जांच कर रही है। बस लुटेरों की गिरफ्तारी और रकम की बरामदगी हो जाए तो फिर हकीकत से पर्दा खुद ही हट जाएगा।
विज्ञापन
जानकारी जुटाते पुलिस अधिकारी
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस की दो टीमों ने हाथरस में भी डेरा डाल रखा है। पुलिस को शक है कि हाथरस का गैंग भी इसमें शामिल हो सकता है। इतना जरूर है कि बिना मथुरा के अपराधी के हाथरस से गैंग यहां वारदात नहीं कर सकता। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर यह अंदाज लगाया है। पुलिस ने आधे शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं, साथ ही कई संदिग्ध के मोबाइल भी सर्विलांस पर ले रखे हैं।
मथुरा में 1.05 करोड़ की लूट का मामला: लुटेरे पकड़ से दूर, पुलिस को सिर्फ सीसीटीवी फुटेज मिले
मथुरा में 1.05 करोड़ की लूट का मामला: लुटेरे पकड़ से दूर, पुलिस को सिर्फ सीसीटीवी फुटेज मिले