फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Liquor Shops

उठाने के लिए गोदाम पर जमा हुए विक्रेता

Wed, 06 May 2020 10:40 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2020 10:40 PM IST
विज्ञापन
Liquor Shops
06एमएनपी-17-राधारमन रोड स्थित शराब की गोदाम का निरीक्षण करते डीएम व एसपी - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी। शराब के ठेका खुलने के साथ ही गोदाम पर स्टॉक उठाने के लिए विक्रेताओं की भीड़ लग रही है। अव्यवस्था की सूचना मिलने के बाद बुधवार को डीएम और एसपी ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। गोदाम पर तैनात कर्मियों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए माल का उठान कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्र को छोड़कर जिलेभर में बुधवार को तीसरे दिन सरकारी शराब की दुकानें खुलीं रहीं। वहीं कुछ ठेकों पर स्टॉक न होने के चलते ताले भी लटके हुए हैं। बुधवार को राधारमन रोड स्थित अंग्रेजी शराब के गोदाम पर स्टॉक उठाने को लेकर विक्रेताओं की भीड़ जुटी। स्टॉक उठान को लेकर जब अव्यवस्था बढ़ने लगी तो इसकी सूचना अधिकारियों को दी गई। सूचना पर डीएम महेंद्र बहादुर सिंह और एसपी अजय कुमार पांडेय, एडीएम बी राम, एएसपी ओमप्रकाश सिंह पुलिस बल के साथ गोदाम पर पहुंचे। वहां मौजूद कर्मियों और विक्रेताओं को निर्देश दिए कि वह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही स्टॉक उपलब्ध कराएं। जल्दबाजी व निर्देशों को न मानने वालों पर कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने आबकारी अधिकारी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed