{"_id":"6006cb058ebc3e33be252cfb","slug":"light-problem-in-mainpuri-mainpuri-news-agr4770423133","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स बदलने के चलते बाधित रही आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्ट्रीब्यूशन बॉक्स बदलने के चलते बाधित रही आपूर्ति
विज्ञापन
जिला अस्पताल के गेट पर रखे ट्रांसफार्मर का बॉक्स बदलते बिजली विभाग के कर्मचारी
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिला अस्पताल गेट के पास स्थित ट्रांसफार्मर से मंगलवार को तीन घंटे आपूर्ति बाधित रही। इससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा। दरअसल कनेक्शन बॉक्स के पैनल जलने के कारण ये समस्या आई। दिन भर कर्मचारियों की टीम बॉक्स बदलने में जुटी रही।
सिविल लाइन विद्युत उपकेंद्र क्षेत्र द्वारा कचहरी रोड पर बिजली आपूर्ति की जाती है। कुछ दिन पहले कचहरी रोड पर जिला अस्पताल के गेट के पास लगे ट्रांसफार्मर के कनेक्शन बॉक्स जल गए थे। इसके बाद आपूर्ति को सीधे चालू करा दिया गया था। मंगलवार को विद्युत वितरण निगम की टीम ने यहां पहुंचकर बॉक्स बदलने का काम शुरू किया।
इसके चलते दोपहर 12 बजे से लेकर तीन बजे तक बिजली गुल रही। बिजली की टीम ने नए बॉक्स यहां लगाए। इससे कचहरी रोड और आंशिक आवास विकास क्षेत्र में आपूर्ति ठप रही। अवर अभियंता रामस्नेही लाल ने बताया कि नए बॉक्स लगाए जाने के कारण आपूर्ति बाधित रही। काम पूरा होने के बाद आपूर्ति चालू करा दी गई है।