फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light line loss

663 मकानों पर बिजली विभाग की नजर रहेगी

Sun, 12 Jan 2020 11:37 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 12 Jan 2020 11:37 PM IST
विज्ञापन
light line loss
मैनपुरी। शहर के 663 मकानों में बिजली चोरी की जा रही है। इन मकानों में बिजली का उपयोग किए जाने के बाद लगातार बिल कम आ रहे हैं। जबकि उनका लोड कम नहीं हुआ है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के अधिकांश घरों में बिजली कनेक्शन हैं, जिनके यहां स्वीकृत लोड के सापेक्ष अधिक बिजली का प्रयोग किए जाने की विभाग को आशंका है। विभाग ने शहरी क्षेत्र के ऐसे मकान चिन्हित किए हैं जहां लंबे समय से कम बिजली का बिल आ रहा है। जबकि पूर्व में इन मकानों का दोगुना तक बिल आया है। अचानक कम बिजली बिल आने से विभाग को ऐसे मकानों में बिजली चोरी की आशंका हुई तो मकान चिन्हित किए गए। विभागीय सूत्रों के अनुसार इन मकानों में स्वीकृत लोड कम नहीं कराया गया है। जितना लोड कनेक्शन लेते समय स्वीकृत कराया गया था उतने लोड का ही प्रयोग लंबे समय से किया जा रहा है। ऐसी हालत में कम बिल आने से विभाग की नजर चिन्हित किए गए 663 मकानों पर टिकी हुई है।
विज्ञापन

शहरी क्षेत्र के 663 मकानों में बिजली चोरी किए जाने की विभाग को आशंका है। बिजली चोरी करने वाले मकानों के खिलाफ चोरी पकड़ने के लिए 15 जनवरी के बाद विशेष अभियान चलाने की विभाग ने तैयारी की है। चोरी पकड़ने के लिए विशेष टीमें गठित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली की आपूर्ति और खपत के बीच के अंतर को विभागीय भाषा में लाइनलॉस कहा जाता है। लाइनलॉस को विभाग तकनीकी कमी और बिजली चोरी में शामिल करता है। विभागीय सूत्रों के अनुसार 10 प्रतिशत तक लाइनलॉस तकनीकी कमी की वजह से होता है।

लाइनलॉस पर एक नजर
वर्ष लाइनलॉस
2019 32 प्रतिशत
2018 37 प्रतिशत
2017 40 प्रतिशत
2016 43 प्रतिशत
2015 45 प्रतिशत
बिजली विभाग का लाइनलॉस कम करने के प्रयास किए जा रहे हैं। दस प्रतिशत तक लाइनलॉस तो तकनीकी कमी की वजह से ही हो जाता है। अभी भी जिले में 20 प्रतिशत बिजली चोरी मानी जा रही है। जिसे वर्ष 2020 में दस प्रतिशत तक करने का विभाग का लक्ष्य है।
रवि कुमार अग्रवाल, अधीक्षण अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed