फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   light bill

तीन हजार के बकाए पर कटेंगे कनेक्शन

Fri, 21 Aug 2020 07:00 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 07:00 PM IST
विज्ञापन
light bill
मैनपुरी। तीन हजार से अधिक का बिजली बिल बकाया होने पर बकाएदारों के कनेक्शन काटे जाएंगे। एक सितंबर से जिले भर में सामूहिक अभियान चलाया जाएगा। बिल जमा नहीं होने पर बिजली चोरी की रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन

बिजली विभाग एक सितंबर से जिले भर में तीन हजार से अधिक के बकाएदारों के खिलाफ अभियान चलाएगा। जिले में 1300 से अधिक बकाएदार चिह्नित किए गए हैं। मीटर रीडर और लाइनमैन ने घर-घर जाकर बकाएदारों को 31 अगस्त तक बकाया जमा नहीं होने पर कनेक्शन काटकर बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

जिन बकाएदारों ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है उनको निर्धारित समय सीमा में बिल जमा करने को कहा गया है। अधीक्षण अभियंता रवि कुमार अग्रवाल ने बताया एक सितंबर से बकाया वसूलनें के लिए जिले भर में सामूहिक अभियान चलेगा। बकाया जमा नहीं करने वालों के खिलाफ बिजली चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइनलॉस रोकने को चलाएं अभियान
मैनपुरी। अधीक्षण अभियंता विद्युत ने शुक्रवार को एसडीओ और जेई के साथ समीक्षा बैठक करके निर्देश दिए। अधीक्षण अभियंता ने कहा लाइनलॉस रोकने को सामंजस्य बनाकर योजना के तहत अभियान चलाएं।

पावर हाउस स्थित अधीक्षण अभियंता कार्यालय में शुक्रवार को हुई समीक्षा बैठक में अधीक्षण अभियंता विद्युत रवि कुमार अग्रवाल ने लाइनलॉस रोकने पर चर्चा की। उन्होंने कहा लाइनलॉस कम करने के लिए सभी मिलकर काम करें। अगर कोई बिजली चोरी कराने में शामिल हुआ तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी। अधिशासी अभियंता मागेंद्र कुमार अग्रवाल, जीएसएल भटनागर, आशीष गुप्ता सहित एसडीओ और जेई मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed