{"_id":"5f7613f58ebc3e9bbf6b350e","slug":"ligh-problem-mainpuri-news-agr4617994147","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन घंटे कार्य से विरत रहे बिजली कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन घंटे कार्य से विरत रहे बिजली कर्मचारी
विज्ञापन
मैनपुरी। पूर्वांचल में बिजली विभाग का निजीकरण किए जाने के विरोध में बिजली कर्मचारी तीसरे दिन भी हड़ताल पर रहे। तीन घंटे कार्य से विरत रहकर उन्होंने विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने सरकार से इस आदेश को वापस लिए जाने की मांग की है।
मंगलवार से विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति द्वारा बिजली विभाग के निजीकरण के विरोध में कर्मचारी तीन घंटे हड़ताल कर रहे हैं। प्रतिदिन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक कर्मचारी कार्य से विरत रहकर पॉवर हाउस में धरना दे रह हैं। बृहस्पतिवार को आयोजित धरने में संयोजक रजत शुक्ला ने कहा कि सरकार को निजीकरण का फैसला वापस लेना होगा। अगर ये फैसला वापस न लिया गया तो सांकेतिक हड़ताल को आंदोलन में बदलते देर नहीं लगेगी।
धरने में अधिशासी अभियंता आशीष गुप्ता, जीसीएल भटनागर, संजीव यादव, सत्यनारायण, रजनीकांत राय, त्रिलोकी सिंह, पंकज कुमार, प्रतीक यादव, हृदेश कुमार, कृष्णकांत सोलंकी, हरवीर सिंह, गिरीप्रसाद आदि मौजूद रहे।