{"_id":"5ee616e68ebc3e42b050f632","slug":"ligh-problem-agra-news-agr4460588142","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच दिन बाद भी 11 गांवों में नहीं शुरू हो सकी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच दिन बाद भी 11 गांवों में नहीं शुरू हो सकी आपूर्ति
विज्ञापन
कटरा समान। बुधवार को आई आंधी से क्षेत्र में बिजली के पोल टूट गए थे। वहीं कई जगह पेड़ टूटकर बिजली के तारों पर गिरने से लाइनें भी क्षतिग्रस्त हो गई थी। इससे लगभग एक दर्जन गांवों में आपूर्ति ठप हो गई थी। पांच दिन बाद भी लाइन शुरू न होने पर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया।
आंधी ने किशनी और दन्नाहार क्षेत्र में भी अपना कहर बरपाया था। कटरा समान क्षेत्र के गजपुरा, डाडेहार, घुइयापुर, मारियार, नगला राय, चितायन, बड़ापार, नगला धुरे, नगला खलक, नगला श्याम, वारियर आदि गांवों की बिजली आपूर्ति पोल टूटने से ठप हो गई थी। ग्रामीणों को इसके बाद से बिजली आपूर्ति सही होने का इंतजार था।
पांचवें दिन भी जब रविवार को आपूर्ति शुरू नहीं हुई तो ग्रामीणों का सब्र टूट गया। कुछ ग्रामीणों ने एकत्रित होकर बिजली विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। ग्रामीण लालाराम का कहना है कि बिजली न आने से गर्मी में परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
वहीं अब तो मोबाइल चार्ज करने के लिए भी समान जाना पड़ रहा है। उन्होंने जल्द से जल्द आपूर्ति शुरू कराए जाने की मांग की है। मांग करने वालों में अल्लू पाल, जिलेदार, शयम सिंह, सोनू, सुभाष, राजीव प्रजापति, बृजकिशोर, राजकिशोर, गोरेलाल, मुन्नालाल, राजेश दुबे, प्रेमसागर, विपिन यादव, जय श्रीराम यादव, सुनील शाक्य, राजवीर आदि शामिल हैं।