{"_id":"69a20c6c590614c68001bb6f","slug":"life-saving-machines-installed-in-nicu-to-save-the-lives-of-critically-ill-children-agra-news-c-25-1-agr1036-999125-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: एनआईसीयू में लगी जीवनरक्षक मशीनें, अतिगंभीर बच्चों की बचेगी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: एनआईसीयू में लगी जीवनरक्षक मशीनें, अतिगंभीर बच्चों की बचेगी जान
विज्ञापन
एनआईसीयू
आगरा। एसएन मेडिकल कॉलेज के सर्जरी विभाग में एडवांस नवजात सघन चिकित्सा कक्ष (एनआईसीयू) तैयार है। इसमें जीवनरक्षक उपकरण और मशीनें भी लग गई हैं। इनका ट्रायल हो चुका है। स्टाफ की नियुक्ति की जा रही है। इनको प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। जटिल सर्जरी के बाद और अतिगंभीर बच्चों का इलाज होगा। इससे बच्चों की जान बचाई जा सकेगी।
प्राचार्य डॉ. प्रशांत गुप्ता ने बताया कि सुपर स्पेशियलिटी ब्लॉक में वयस्क मरीजों की सर्जरी और आईसीयू है। बच्चों के लिए इसकी व्यवस्था नहीं थी। ऐसे में नई सर्जरी बिल्डिंग में 20 बेड की एडवांस एनआईसीयू यूनिट तैयार हो गई है। इसमें जीवनरक्षक मशीनें भी लगा दी हैं। ऑक्सीजन, वेंटिलेटर, वार्मर समेत सभी की व्यवस्था है। मशीनों के ट्रायल कर जांच भी कर ली है। मार्च के अंत तक यूनिट शुरू हो जाएगी। नोडल प्रभारी डॉ. राजेश गुप्ता ने बताया कि शिशुओं के विकृत अंग, हृदय, किडनी, लिवर और जननांगों के जन्मजात विकारों की सर्जरी के बाद एनआईसीयू में विशेषज्ञों की निगरानी में इलाज होगा। इससे गंभीर बच्चों को दूसरे जिले में लेकर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।