फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lids Of many Brand Used In Adulterated Liquor Seized One Arrested

एटा: विभिन्न ब्रांड के ढक्कन जब्त, होने थे मिलावटी शराब में इस्तेमाल, एक गिरफ्तार

Wed, 17 Aug 2022 02:09 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Wed, 17 Aug 2022 02:09 PM IST
सार

निधौली कलां थाना क्षेत्र के गांव संतीपुर में मुखबिर की सूचना पर  पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई की गई। इस छापेमार कार्रवाई में टीम ने मिलावटी शराब के 114  क्वार्टर, रैपर और ढक्कन जब्त किए हैं।  

विज्ञापन
Lids Of many Brand Used In Adulterated Liquor Seized One Arrested
Jail demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

एटा में आबकारी विभाग की टीम और निधौलीकलां थाना पुलिस ने गांव संतीपुर में छापेमारी की। इस दौरान वहां एक घर से 114  क्वार्टर मिलावटी शराब सहित रैपर, ढक्कन आदि सामान जब्त किया गया। एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। जबकि मुख्य आरोपी फरार हो गया।

विज्ञापन


निधौली कलां थाना प्रभारी डीएन मिश्रा और आबकारी टीम ने थाना क्षेत्र के गांव संतीपुर में मलिखान के घर छापामार कार्रवाई की। इस घर से नकली मिलावटी शराब से भरे हुए 114  क्वार्टर, तीन लीटर कैरोमल सहित भारी मात्रा में रैपर, ढक्कन व खाली  क्वार्टर बरामद किए गए। रंग व नौसादर भी मिला। इस दौरान मुख्य आरोपी सलेमपुर निवासी प्रवीन भाग गया। जबकि मलिखान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन

पूर्व में भी जेल जा चुका है आरोपी

निधौलीकलां थाना प्रभारी ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी मलिखान पूर्व में भी शराब के मामले में जेल जा चुका है। उससे पूछताछ की जा रही है कि यह लोग शराब बनाने का सामान कहां से लाते थे। सूत्रों की मानें तो शराब बनाने का यह खेल लंबे समय से चल रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 मुखबिर ने दी थी सूचना 

जिला आबकारी अधिकारी अभय गंगवार ने बताया कि मुखबिर की सूचना पर पुलिस व आबकारी टीम द्वारा संयुक्त रुप से कार्रवाई की गई। एक आरोपी पकड़ा गया है। जबकि एक भाग गया। यह अवैध शराब बनाने का कार्य करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed