फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lekhpal stopped the encroachment of Gram Sabha land

Agra News: लेखपाल ने रुकवाया ग्राम सभा की भूमि पर हो रहा कब्जा

Tue, 11 Jun 2024 11:00 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Tue, 11 Jun 2024 11:00 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal stopped the encroachment of Gram Sabha land
मैनपुरी। तहसील भोगांव क्षेत्र के गांव भांवत में ग्रामसभा की भूमि पर रात के अंधेरे में मिट्टी डालकर कब्जा किया जा रहा था। सुबह लोगों को जानकारी हुई तो बात लेखपाल तक पहुंचीं। लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर ग्रामसभा की जमीन से मिट्टी हटवाने के आदेश दिए हैं। साथ ही ग्राम सभा की भूमि पर कब्जे की शिकायत भी मुख्यमंत्री को भेजी गई है।
विज्ञापन


गांव भांवत में नहर पुल के पास एक जमीन पर रातों-रात मिट्टी डालने का काम शुरू कर दिया गया। इसमें अवैध तरीके से निजी भूमि के साथ ही ग्रामसभा के दो गाटे भी शामिल कर लिए गए। गाटा संख्या 591 पूर्ण अंश और 589 आंशिक ग्रामसभा के नाम दर्ज है। भांवत चौकी के किनारे स्थित इस सरकारी भूमि को भी निजी भूमि के साथ प्लॉटिंग में शामिल कर लिया गया। रात में मिट्टी डालने के चलते किसी को जानकारी नहीं हुई।
विज्ञापन

सुबह जब लोग खेतों की तरफ गए तो उन्हें जानकारी हुई। ग्रामसभा की जमीन पर कब्जे की सूचना मिलते ही लेखपाल मुनेश चंद्र भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने मिट्टी डलवाने का काम रुकवाते हुए ग्रामसभा की भूमि को खाली करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामसभा की भूमि पर अवैध कब्जे की जानकारी होने से लोगों में भी आक्रोश है। हालांकि समाचार लिखे जाने तक ग्रामसभा की जमीन से मिट्टी नहीं हटवाई गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क पर होने के चलते ये जमीन बेशकीमती है। इसी के चलते भू माफिया की नजर इस पर रहती है।

ग्रामसभा की भूमि पर मिट्टी डाले जाने की जानकारी मिली थी। मौके पर पहुंचकर काम रुकवा दिया गया है। मौके पर सड़क के किनारे 66 फुट सरकारी जमीन निकली है। इस जमीन से मिट्टी हटवाने के लिए कहा गया है। अगर मिट्टी नहीं हटवाई जाती है तो विधिक कार्रवाई की जाती है। -मुनेश चंद्र, लेखपाल मौजा भांवत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed