फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Left bag in train asked for help made to drink alcohol and looted mobile and cash then dead body found

Agra: ट्रेन में छूटा बैग, तो मांगी मदद, शराब पिलाकर लूटा मोबाइल और नकदी; फिर इस हाल में मिली लाश

Thu, 24 Apr 2025 09:01 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 24 Apr 2025 09:01 AM IST
सार

आगरा में एक यात्री को मदद के नाम पर लूट लिया गया। उसे शराब पिलाई गई। इसके बाद आरोपी मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए। अगले दिन उसकी लाश मिली। पुलिस ने जांच के दौरान आरोपियों को दबोच लिया। 

विज्ञापन
Left bag in train asked for help made to drink alcohol and looted mobile and cash then dead body found
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के थाना सदर पुलिस को कैंट क्षेत्र में युवक का शव पड़ा मिला था। पुलिस ने बुधवार को तीन चोरों को गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से मृत युवक का मोबाइल मिला। सदर पुलिस ने बताया कि सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से आरोपियों का पता चला था। उनकी पहचान सोहल्ला निवासी अनिल यादव, मिढ़ाकुर निवासी राहुल और मुस्तफा क्वार्टर के इमरान के रूप में हुई थी। 
विज्ञापन


घटना में प्रयोग किया गया ऑटो भी बरामद कर लिया गया है। आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि बताया कि 13 मार्च की रात तीनों भगवान टाॅकीज चौराहे पर ऑटो लेकर खड़े थे। इस दौरान एक युवक नशे की हालत में उनके पास आया। बोला कि उसका बैग ट्रेन में छूट गया है।
विज्ञापन


ग्वालियर जाने की कहने लगा। वह उसे ऑटो में बैठाकर कैंट स्टेशन पर ले गए। सबने मिलकर शराब पी। युवक के नशे में हो जाने पर उसका मोबाइल और नकदी लेकर फरार हो गए थे। उसकी माैत के बारे में उनको जानकारी नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed