फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   leave cancel on diwali

दिवाली तक सफाईकर्मियों की छुट्टियां रद्द, रात में भी उठेगा कचरा

Wed, 27 Oct 2021 02:12 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 27 Oct 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
leave cancel on diwali
आगरा। दिवाली से पहले नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों और अधिकारियों की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। मंगलवार को नगर निगम में स्वास्थ्य विभाग और पर्यावरण विभाग की बैठक में तय हुआ कि दिवाली पर विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा, जिसमें रात में भी कचरा उठाया जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को अपर नगर आयुक्त सुरेंद्र कुमार यादव ने सफाई अभियान की योजना तैयार की। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में ही कर्मचारियों का अवकाश स्वीकृत होगा। हर वार्ड में जितने कर्मचारी हैं, सौ फीसदी मौजूद रहेंगे। कर्मचारियों की मॉनीटरिंग पर सख्ती बरतने को कहा गया है। डस्टबिन और डलाबघरों का कचरा रात में भी उठाया जाएगा। दुकानों, घरों की सफाई में शाम को कचरा निकलने के कारण रात में भी कचरा कुबेरपुर लैंडफिल साइट भेजा जाएगा। अपर नगर आयुक्त ने बताया कि ट्रांसफर स्टेशनों पर अधिक से अधिक कचरा पहुंचाया जाएगा। वहां कचरा कांपेक्ट हो जाएगा तो खत्ताघर पर एक चक्कर में अधिक कचरा पहुंच पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed