{"_id":"5f2d85078ebc3eaae3320813","slug":"learn-to-speak-french-free-one-month-course","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"काम की खबरः घर बैठे सीखें फ्रेंच बोलना, विश्वविद्यालय कराएगा एक महीने निशुल्क कोर्स","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम की खबरः घर बैठे सीखें फ्रेंच बोलना, विश्वविद्यालय कराएगा एक महीने निशुल्क कोर्स
Sat, 08 Aug 2020 12:43 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 08 Aug 2020 12:43 AM IST
सार
विश्वविद्यालय के आईटीएचएम की ओर से 11 अगस्त से ऑनलाइन प्रशिक्षण दिया जाएगा
विज्ञापन
language course
विस्तार
फ्रेंच भाषा सीखने के इच्छुक लोगों के लिए अच्छी खबर है। वह घर बैठे निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ होटल एंड टूरिज्म मैनेजमेंट (आईटीएचएम) की ओर से एक माह का हॉबी कोर्स कराया जाएगा।
किसी भी आयु वर्ग के लोग यहां प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं। न्यूनतम योग्यता भी निर्धारित नहीं की गई है। यह भी जरूरी नहीं है कि आपको अंग्रेजी आती हो। आप हिंदी माध्यम से हैं तो भी फ्रेंच सीख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Krishna Janmashtami 2020: नंदबाबा मंदिर में नहीं बंटेगा बधाई का लड्डू, टूटेगी सैकड़ों वर्ष पुरानी परंपरा
विज्ञापन
संस्थान के निदेशक डॉ. लवकुश मिश्रा ने बताया कि 11 जुलाई से ऑनलाइन प्रशिक्षण शुरू कराया जाएगा। संस्थान की फ्रेंच भाषा की शिक्षिका डॉ. अर्चना शर्मा की ओर से प्रशिक्षण दिया जाएगा। वह संस्थान में बीबीए हॉस्पिटैलिटी मैनेजमेंट और एमबीए ट्रेवल एंड टूर के चतुर्थ सेमेस्टर के छात्रों को फ्रेंच भाषा पढ़ाती हैं।

Trending Videos
हॉबी कोर्स करने के इच्छुक अभ्यर्थियों से ऑनलाइन माध्यम से ही पंजीकरण कराया जा रहा है। कोर्स शुरू होने से पहले संस्थान की वेबसाइट ithm.agra.org.in पर पंजीकरण कराया जा सकता है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं को जानने वाले इस कोर्स को कर सकते हैं। कोर्स के दौरान फ्रेंच भाषा की बेसिक जानकारी दी जाएगी। कुछ वाक्यों को फ्रेंच में बोलना सिखाया जाएगा।
परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को दिया जाएगा प्रमाणपत्र
फ्रेंच भाषा का हॉबी कोर्स करने वालों को संस्थान की ओर से प्रमाणपत्र भी दिया जाएगा। कोर्स पूरा होने के बाद ऑनलाइन माध्यम से ही परीक्षा कराई जाएगी। परीक्षा में उत्तीर्ण होने वालों को ही प्रमाणपत्र दिया जाएगा। कोर्स के दौरान प्रत्येक हफ्ते प्रशिक्षणार्थियों का टेस्ट लिया जाएगा। जिससे यह पता चल सके कि वह कितना सीख रहे हैं। होमवर्क भी दिया जाएगा। यह सारी प्रक्रिया ऑनलाइन ही होगी।
शाम चार बजे से लगेगी कक्षा
प्रो. लवकुश मिश्रा ने बताया कि शाम चार से पांच बजे तक नियमित रूप से कक्षाएं लगेंगी। इस हॉबी कोर्स को शुरू करने का मकसद संस्थान को सामाजिक सरोकार से जोड़ना है। हॉबी कोर्स में कक्षा छह, सात, आठ के विद्यार्थी भी शामिल होकर भाषा की बेसिक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। वहीं, होटल में काम करने वाले, ताजमहल पर फोटोग्राफी करने वाले, कारोबारी भी इस भाषा का निशुल्क प्रशिक्षण प्राप्त कर सकते हैं, उन्हें इसका लाभ मिलेगा। कामकाजी लोगों की सुविधा के लिहाज से शाम का समय रखा गया है।