फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawyers perform brain purification havan

Agra News: वकीलों ने बुद्धि-शुद्धि हवन किया

Wed, 06 Sep 2023 11:28 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 06 Sep 2023 11:28 PM IST
विज्ञापन
Lawyers perform brain purification havan
वकीलों ने बुद्धि-शुद्धि हवन किया
विज्ञापन

तीसरे दिन भी न्यायालयों में किया कार्य बहिष्कार




संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। बार काउंसिल के आव्हान पर तीसरे दिन भी वकीलों ने न्यायिक कार्य का बहिष्कार किया। नारेबाजी करने के बाद बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर बुद्धि-शुद्धि हवन किया। वकीलों ने सामूहिक रूप से हवन में पूर्णाहुति भी दी।

दीवानी के वकील बार काउंसिल के आव्हान पर 4 सितंबर से न्यायिक कार्य का बहिष्कार कर रहे हैं। मंगलवार को प्रदेश के मुख्य सचिव तथा पुलिस महानिदेशक का पुतला फूंकने के बाद बुधवार को दीवानी में बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर बुद्धि-शुद्धि हवन किया। बार एसोसिएशन के सभागार के बाहर वकील एकत्रित हुए। पहले पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पहले से तैयार हवन कुंड में आहुतियां दी। सुरक्षा के लिए दीवानी में पुलिस बल तैनात रहा। अधिवक्ता संतोष यादव, दर्शनलाल राठौर, हरवीर सिंह, जगपाल सिंह यादव, ममता तिवारी, संजना चौहान, बिंदू यादव, अनुपम भदौरिया, विनीता भदौरिया, जया मिश्रा, चतुर सिंह, विनीत निगम, रामसेवक, गंगाराम यादव, जगदीश शाक्य, मानसिंह सुमन, जीतू राजपूत मौजूद रहे।
विज्ञापन




8 सितंबर तक करेंगे कार्य बहिष्कार

दीवानी के वकील आठ सितंबर तक कार्य बहिष्कार करेंगे। अधिवक्ता सौरभ यादव ने कहा कि जब तक बार काउंसिल की सभी मांगें प्रदेश सरकार नहीं मानती है तब तक आंदोलन जारी रहेगा। 8 सितंबर को भी वकील न्यायिक कार्य का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed