फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Lawrence United became the champion of the Star category, Parth Chaudhary showed his magic

Agra News: लॉरेंस यूनाइटेड बना स्टार वर्ग का चैंपियन, पार्थ चौधरी ने दिखाया कमाल

Sun, 01 Mar 2026 02:53 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 01 Mar 2026 02:53 AM IST
विज्ञापन
Lawrence United became the champion of the Star category, Parth Chaudhary showed his magic
सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन
आगरा। सेंट पीटर्स कॉलेज ओल्ड बॉयज एसोसिएशन की ओर से आयोजित ओसवाल क्रिकेट टूर्नामेंट के स्टार वर्ग का खिताब लॉरेंस यूनाइटेड ने रोमांचक मुकाबले में जीत लिया। टीम ने पीटर्स सुपरकिंग्स को 9 रन से हराया। रविवार को पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन होगा, जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर सदानंद विश्वनाथ होंगे।
विज्ञापन


फाइनल मुकाबला सेंट जोंस कॉलेज मैदान पर खेला गया। टॉस जीतकर पीटर्स सुपरकिंग्स ने पहले क्षेत्ररक्षण का फैसला लिया। लॉरेंस यूनाइटेड ने निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 176 रन बनाए। पार्थ चौधरी ने 50 गेंद में 68 रन की शानदार पारी खेली। प्रवल जैन ने 24, शहजान खान ने 15 रन का योगदान दिया। दिवनव गोस्वामी और कनिक अग्रवाल ने 2-2 विकेट, शिवांश शर्मा और सक्षम मित्तल ने 1-1 विकेट झटके।
विज्ञापन


लक्ष्य का पीछा करने उतरी पीटर्स सुपरकिंग्स की टीम 20 ओवर में 8 विकेट पर 167 रन ही बना सकी। दिवनव गोस्वामी ने 54, तनय शाक्य ने 24 और शिवांश शर्मा ने 19 रन बनाए। मगर, लक्ष्य हाथ से फिसल गया। प्रवल जैन ने 3, पार्थ चौधरी और शहजान खान ने 2-2 विकेट लिए। पार्थ चौधरी को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को सुपर लीजेंड वर्ग के फाइनल में पीटर्स सुपरकिंग्स और पॉल्स टाइटंस आमने-सामने होंगे। वहीं लीजेंड्स वर्ग के फाइनल में लॉरेंस यूनाइटेड और पॉल्स टाइटंस के बीच खिताबी जंग होगी। पुरस्कार वितरण समारोह के विशिष्ट अतिथि सेंट पीटर्स कॉलेज के प्रधानाचार्य फादर डॉ. एल्विन पिंटो और प्रबंधक फादर इग्नेशियस मिरांडा मौजूद रहेंगे।

अंपायरिंग श्याम सुंदर व वकार अहमद, स्कोरिंग मनु और कमेंट्री नरेंद्र शर्मा ने संभाली। इस दौरान भारत महाजन, डॉ. पराग गौतम, डॉ. राजीव फिलिप, रामानंद चौहान, डॉ. निशांत चौहान, अनमोल कोहली, अनमोल असीजा, अमित शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed