{"_id":"6193888671571507dd5fa529","slug":"law-students-protest-on-mg-road-outside-agra-college","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगरा: परीक्षा देने से रोके जाने पर हंगामा, एमजी रोड पर बैठे विधि के छात्र, हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगरा: परीक्षा देने से रोके जाने पर हंगामा, एमजी रोड पर बैठे विधि के छात्र, हंगामा
Tue, 16 Nov 2021 04:01 PM IST
मुकेश कुमार
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Tue, 16 Nov 2021 04:01 PM IST
सार
आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में छात्रों को परीक्षा देने से रोक दिया गया था, जिससे छात्र भड़क गए और हंगामा करने लगे।
विज्ञापन
एमजी रोड पर बैठे विधि के छात्र
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के डॉक्टर भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय की विधि परीक्षा में मंगलवार को कुछ छात्रों को परीक्षा शामिल होने से रोक दिया गया, जिससे हंगामा हो गया। छात्र एमजी रोड पर बैठ गए और नारेबाजी करने लगे। बाद में विश्वविद्यालय ने छात्रों को प्रोविजनल एग्जाम में शामिल होने की अनुमति दी।
विज्ञापन
आगरा कॉलेज की लॉ फैकल्टी में छात्रों को परीक्षा देने से रोके जाने पर हंगामा हो गया। कई छात्र एमजी रोड पर आकर प्रदर्शन करने लगे। इससे जाम की स्थिति हो गई। मौके पर पुलिस और कॉलेज प्रशासन के लोग पहुंच गए। छात्रों के समझाया। इसके बाद परीक्षा दोपहर दो बजे शुरू कराई गई।
विज्ञापन
परीक्षा नियंत्रक अजय कृष्ण यादव के अनुसार विश्वविद्यालय ने फीस न मिलने पर प्रवेश पत्र जारी नहीं किए थे। विश्वविद्यालय ने छात्र हित में अनुमति दे दी है।
विज्ञापन