{"_id":"68bc2ed6fb88f2f6600b8191","slug":"launch-of-gflix-ott-with-two-film-dahej-ka-chakravyuh-and-talak-ab-nahi-agra-news-c-25-1-noi1052-860893-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra: 'दहेज का चक्रव्यूह' और 'तलाक अब नहीं' को मिला ओटीटी प्लेटफार्म, आगरा में बनी हैं दोनों फिल्में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra: 'दहेज का चक्रव्यूह' और 'तलाक अब नहीं' को मिला ओटीटी प्लेटफार्म, आगरा में बनी हैं दोनों फिल्में
Sat, 06 Sep 2025 06:23 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Published by: आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 06 Sep 2025 06:23 PM IST
सार
फिल्म 'दहेज का चक्रव्यूह' सामाजिक समस्याओं को उजागर करने वाली फिल्म है, जो दहेज प्रथा से जुड़ी सामाजिक बुराइयों को प्रेरित करती है। फिल्म आगरा में बनाई गई है।
विज्ञापन
फिल्म ''दहेज का चक्रव्यूह'' और ''तलाक अब नहीं'' की लाॅन्चिंग।
विस्तार
आरए मूवीज द्वारा निर्मित फिल्म 'दहेज का चक्रव्यूह' और 'तलाक अब नहीं' को पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म 'जी फिल्क्स' पर लांच किया गया। शहर में शनिवार को सेल्फी रेस्टोरेंट में हुए एक कार्यक्रम में फिल्म की लांचिंग की गई। इस अवसर पर जीसा ग्लोबल प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर गणेश वर्मा ने कहा कि हमें प्रशंता हो रही है कि हमने आगरा में पहली बार ओटीटी प्लेटफार्म पर आगरा में ही बनी हुई दो फिल्मों को एक साथ लांच किया है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि जीएसा ग्लोबल का ओटीटी प्लेटफार्म 'जी फिल्क्स' एक ऐसा मंच है, जिसके जरिये आप डिजिटल सिनेमा देख भी सकते हैं और पैसे भी कमा सकते हैं। यानि जीसा से जुड़कर आप 'जी फिल्क्स' पर फिल्म देखने के अलावा रील अपलोड और डाउनलोड कर सकते हैं। यह प्लेटफार्म कमाई का एक बेहतरीन जरिया भी है, जिसमें फिल्म देखने के आपको पैसे मिलते हैं।
विज्ञापन
'दहेज का चक्रव्यूह' सामाजिक समस्याओं को उजागर करने वाली फिल्म है, जो दहेज प्रथा से जुड़ी सामाजिक बुराइयों को प्रेरित करती है। फिल्म आगरा में बनाई गई है। फिल्म एक लड़की की कहानी को बताती है, जो दहेज उत्पीड़न का शिकार होती है। वहीं, 'तलाक अब नहीं' एक सच्ची घटना पर बनाई गई है, जिसमें सभी कलाकार आगरा के हैं। आज तलाक हर दूसरे, तीसरे घर की समस्या बन गई है।
विज्ञापन
इससे पहले ओटीटी पर फिल्म लांचिंग कार्यक्रम की शुरुआत गणेश पूजन के साथ की गई। इस अवसर दोनों ही फिल्मों की टीम और उससे जुड़े कलाकारों को शाॅल ओढ़ाकर और जीसा ग्लोबल मूवी नाइट डायरी देकर सम्मानित भी किया गया। सम्मान पाने वालों में फिल्म निर्माता रंजीत सामा हैं, जिन्होंने दोनों ही फिल्में बनाईं और अपनी दूरदर्शिता से फिल्म में 45 मिनट तक दर्शकों को बांधे रखा है।