फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   last round for shahan

नेशनल कार रेसिंग चैंपियनशिप में शहान की दावेदारी बरकरार

Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jan 2022 01:45 AM IST
विज्ञापन
last round for shahan
राष्ट्रीय कार रेसिंग चैम्पियनशिप की एमआरएफ फार्मुला 1600 के विजेता शहान अली - फोटो : Agra City
आगरा। रफ्तार के बादशाह के नाम से प्रख्यात ताजनगरी के अंतरराष्ट्रीय कार रेसर शहान अली मोहसिन ने एक बार फिर शहर का नाम रोशन कर दिया है। राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप एमआरएफ फार्मूला 1600 कैटेगरी में कठिन चुनौतियों को पार करते हुए शहान चैंपियनशिप के आखिरी राउंड में प्रवेश कर गए। आखिरी राउंड फरवरी में चेन्नई में होगा।
विज्ञापन

दिसंबर में हुई दूसरे राउंड की चैंपियनशिप में कार पंक्चर हो जाने और गेयर बॉक्स में खराबी आने के कारण शहान अपने प्रतिद्वंद्वी से 21 अंकों से पिछड़कर चैंपियनशिप में दूसरे स्थान पर चल रहे थे। रविवार को चेन्नई में तीसरे राउंड की शुरू हुई चैंपियनशिप में शहान अली मोहसिन ने अपने इस अंतर को सात अंकों तक कम कर लिया। शहान ने चैंपियनशिप के तीसरे राउंड में जबरदस्त तरीके से वापसी करते हुए क्वालिफाइंग राउंड में बेंगलुरु के कार रेसर चिराग घोरपड़े को एक सेकंड के दसवें हिस्से से हराकर पोल पोजीशन प्राप्त कर ली। इसके बाद शहान ने हुई तीन रेसों में से पहली और तीसरी रेस जीतकर चैंपियनशिप में सात अंकों का अंतर कम कर अपनी दावेदारी को आखिरी राउंड के लिए बरकरार रखा है।
विज्ञापन

काफी खुश हूं्
तीसरा राउंड मेरे लिए काफी महत्वपूर्ण था। क्वालिफाइंग में पोल पोजीशन और दो रेस जीतने की मुझे काफी खुशी है। जंग अभी बाकी है। आगे का रास्ता कठिन है। मुझे मालूम है कि यह असंभव नहीं हैं। इसलिए मैं इस बार राष्ट्रीय कार रेसिंग चैंपियनशिप जीतने की सौ फीसदी कोशिश करूंगा। - शहान अली मोहसिन, अंतरराष्ट्रीय कार रेसर
विज्ञापन
विज्ञापन

फरवरी में यह रहेगी चुनौती
अंतरराष्ट्रीय कार रेसर शहान अली मोहसिन को फरवरी में होने वाली आखिरी राउंड की चैंपियनशिप में काफी चुनौतियां मिलेंगी। उन्हें राष्ट्रीय चैंपियन बनने के आखिरी राउंड में होने वाली तीन रेसों में से कम से कम दो रेसों में पहला स्थान प्राप्त करना होगा। इसके साथ ही बेंगलुरु के चिराग घोरपड़े को तीनों रेसों में अपने से पीछे रखना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed