फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   last call of a student who was preparing for PCS exam hence she committed suicide case registered

UP: पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की आखिरी कॉल का सच, इसलिए दे दी जान...दर्ज हुआ मुकदमा

Thu, 21 Mar 2024 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Mar 2024 10:11 PM IST
सार

 सिकंदरा के ईश्वर नगर में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले वो एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया।
 

विज्ञापन
last call of a student who was preparing for PCS exam hence she committed suicide case registered
crime demo - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

आगरा के सिकंदरा स्थित ईश्वर नगर में 19 मार्च को 26 वर्षीय युवती ने युवक से परेशान होकर खुदकुशी की थी। घटना से पहले दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। अचानक दोनों में विवाद हुआ और युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


युवती बुलंदशहर की थी। वह किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पूर्व में भी मेडिकल की तैयारी करने आई थी। बीडीएस में चयन भी हुआ था। वह पढ़ाई करने गाजियाबाद चली गई थी। एमएससी के बाद एलएलबी की थी। फिर से आगरा आ गई थी। 19 मार्च को युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन आगरा आए और पिता ने तहरीर दी। इस पर खंदारी स्थित मऊ रोड निवासी अरुण के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अरुण परचून दुकानदार है। घटना वाले दिन मकान मालिक को फोन किया था। बताया था कि युवती जान देने की धमकी दे रही है। उसे बचा लो। मकान मालिक ने युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया था। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। बाद में धक्का देकर दरवाजा खोला था, तब तक वह फंदे से लटक चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


फोन करके दी थी सूचना
पिता ने तहरीर में लिखा है कि बेटी ने रात में मां से बात की थी। फोन पर रोते हुए बताया था कि अरुण परेशान करता है। उसका मोबाइल नंबर बताया था। इस आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मकान मालिक के फोन में अरुण की रिकॉर्डिंग है। वह बता रहा है कि वीडियो कॉॅल पर उसकी बात के दौरान युवती फांसी लगाने की कह रही थी। युवती ने फोन जमीन पर पटक दिया था, जिससे वह टूट गया। पुलिस अब कॉल डिटेल निकलवा रही है। साक्ष्य संकलन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed