{"_id":"65fc63344792884f3c0d61ab","slug":"last-call-of-a-student-who-was-preparing-for-pcs-exam-hence-she-committed-suicide-case-registered-2024-03-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की आखिरी कॉल का सच, इसलिए दे दी जान...दर्ज हुआ मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा की आखिरी कॉल का सच, इसलिए दे दी जान...दर्ज हुआ मुकदमा
Thu, 21 Mar 2024 10:11 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 21 Mar 2024 10:11 PM IST
सार
सिकंदरा के ईश्वर नगर में पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही छात्रा ने आत्महत्या कर ली। मरने से पहले वो एक युवक से वीडियो कॉल पर बात कर रही थी। इसके बाद उसने ये आत्मघाती कदम उठाया।
विज्ञापन
crime demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के सिकंदरा स्थित ईश्वर नगर में 19 मार्च को 26 वर्षीय युवती ने युवक से परेशान होकर खुदकुशी की थी। घटना से पहले दोनों वीडियो कॉल पर बात कर रहे थे। अचानक दोनों में विवाद हुआ और युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी। युवक के खिलाफ आत्महत्या के लिए विवश करने की धारा में केस दर्ज किया गया है।
युवती बुलंदशहर की थी। वह किराये पर कमरा लेकर रह रही थी। पीसीएस परीक्षा की तैयारी कर रही थी। पूर्व में भी मेडिकल की तैयारी करने आई थी। बीडीएस में चयन भी हुआ था। वह पढ़ाई करने गाजियाबाद चली गई थी। एमएससी के बाद एलएलबी की थी। फिर से आगरा आ गई थी। 19 मार्च को युवती ने फंदे से लटककर जान दे दी।
सूचना पर परिजन आगरा आए और पिता ने तहरीर दी। इस पर खंदारी स्थित मऊ रोड निवासी अरुण के खिलाफ केस दर्ज किया गया। अरुण परचून दुकानदार है। घटना वाले दिन मकान मालिक को फोन किया था। बताया था कि युवती जान देने की धमकी दे रही है। उसे बचा लो। मकान मालिक ने युवती के कमरे का दरवाजा खटखटाया था। मगर, कोई जवाब नहीं मिला। बाद में धक्का देकर दरवाजा खोला था, तब तक वह फंदे से लटक चुकी थी।
विज्ञापन
फोन करके दी थी सूचना
पिता ने तहरीर में लिखा है कि बेटी ने रात में मां से बात की थी। फोन पर रोते हुए बताया था कि अरुण परेशान करता है। उसका मोबाइल नंबर बताया था। इस आधार पर पुलिस ने आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरित करने की धारा में केस दर्ज किया है। थाना प्रभारी का कहना है कि मकान मालिक के फोन में अरुण की रिकॉर्डिंग है। वह बता रहा है कि वीडियो कॉॅल पर उसकी बात के दौरान युवती फांसी लगाने की कह रही थी। युवती ने फोन जमीन पर पटक दिया था, जिससे वह टूट गया। पुलिस अब कॉल डिटेल निकलवा रही है। साक्ष्य संकलन कर आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।