फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   laptop, scissors and knife recovered from the accused of mass murder in agra

आगरा में मां-बच्चों की हत्या का मामला: हत्यारोपियों से रिमांड पर लैपटॉप, कैंची और चाकू बरामद

Sat, 07 Aug 2021 11:39 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Sat, 07 Aug 2021 11:39 AM IST
सार

21 जुलाई को रेखा, उसके बेटे वंश, पारस और बेटी माही की घर में गला रेतकर हत्या की गई थी। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया, लेकिन सामान बरामद नहीं हो सका था। 
 

विज्ञापन
laptop, scissors and knife recovered from the accused of mass murder in agra
मृतका रेखा और उसके बच्चों के फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला कूंचा साधूराम में रेखा राठौर और उसके तीन बच्चों की हत्या के आरोपी संतोष, वीरू और अंशुल से पुलिस रिमांड पर कैंची, चाकू और लैपटॉप बरामद कर लिया गया है। अब उनसे मोबाइल और टैबलेट बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन

 
21 जुलाई को रेखा, उसके बेटों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और बेटी माही की गला रेतकर हत्या की गई थी। 27 जुलाई को पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर रेखा के रिश्ते के भाई संतोष और उसके दोस्त वीरू को पकड़ा था। बाद में संतोष का दोस्त अंशुल गिरफ्तार किया था। 
विज्ञापन


संबंधित खबर- आगरा में कलियुग के 'कंस' की क्रूरता: जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस का दावा है कि हत्याकांड को तीनों आरोपियों ने अंजाम दिया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को बृहस्पतिवार को रिमांड पर लिया। वह शनिवार को भी रिमांड पर रहेंगे। दो दिन तक पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस आरोपियों को सोरो, कानपुर तक लेकर गई। 

मोबाइल और टैबलेट नहीं मिला
पुलिस ने बताया कि आरोपियों से लैपटॉप, कैंची और चाकू बरामद कर लिया गया है। वहीं रेखा का मोबाइल और टैबलेट बरामदगी के लिए और पूछताछ की जा रही है। संतोष ने पुलिस को यही बताया है कि वह रेखा की हत्या करना चाहता था। पहचान की वजह से बच्चों की हत्या की। 

एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि लैपटॉप, कैंची और चाकू बरामद कर लिया गया है। आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। उन्होंने कई जानकारी दी हैं। उन्हें विवेचना में शामिल किया जाएगा। इसके बाद चार्जशीट लगाई जाएगी।

बरामद सामान बनेगा अहम साक्ष्य
रेखा के पिता ने आरोपियों को फांसी की सजा दिलाने की मांग की थी। पुलिस ने आरोपियों से लूट गए सामान और आला कत्ल की बरामदगी के लिए रिमांड ली थी। बरामद सामान और आला कत्ल अहम साक्ष्य बनेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed