{"_id":"61003c95ad9c5178a81c4e98","slug":"agra-mass-murder-case-relative-kills-woman-and-her-three-children-in-agra","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"कलयुग के 'कंस' की क्रूरता : जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कलयुग के 'कंस' की क्रूरता : जिसकी कलाई पर बांधी राखी, उसने ही काटे मां और तीन बच्चों के गले
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 28 Jul 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
आगरा में मां-बच्चों के हत्यारोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आगरा के कोतवाली क्षेत्र के कूचा साधूराम मोहल्ले में रेखा और उसके तीन बच्चों का हत्यारोपी रिश्ते का भाई संतोष निकलेगा, यह किसी ने सपने में भी नहीं सोचा था। मंगलवार को जब पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा किया, तो मोहल्ले के लोग हैरान रह गए। लोगों ने हत्यारोपी संतोष को कलयुग को कंस बताकर कोसा। उसने रेखा और उसके तीन बच्चों की हत्या बेहद क्रूरता से की थी। हत्याकांड के बाद कूचा साधूराम के लोग भी दहशत में आ गए थे।
लोग यह नहीं समझ पा रहे थे कि घर से नहीं निकलने वाली रेखा की भी किसी से दुश्मनी होगी। खुलासा हुआ तो घरवालों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जिन हाथों में रेखा रक्षाबंधन पर राखी बांधा करती थी, उन्हीं हाथों ने उसकी और बच्चों की हत्या कर दी, यह किसी ने सोचा भी नहीं था। हत्याकांड के खुलासे के बाद रेखा के पिता विनोद ने कहा कि वह अब संतोष और उसके साथियों को फांसी से बढ़कर सजा दिलाना चाहते हैं। उन्होंने संतोष के परिवार से नाता तोड़ लिया है।
2 of 5
रेखा का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
रेखा के पिता विनोद राठौर छत्तीसगढ़ में रह रहे थे। रेखा अपने चाचा के घर में पली थी। उसकी शादी भी दादी ने की थी। उसका दो साल पहले पति सुनील से तलाक हो गया था। वह तीन बच्चों वंश उर्फ टुकटुक, पारस और माही के साथ रह रही थी। 22 जुलाई की सुबह चारों के शव घर में मिले थे।
3 of 5
हत्यारोपी संतोष और वीरू
- फोटो : अमर उजाला
विनोद ने बताया कि संतोष उनकी बुआ के बेटे का लड़का है। वह तीन भाइयों में सबसे बड़ा है। रेखा और संतोष की उम्र लगभग बराबर है। घर भी आसपास ही हैं। इस कारण रेखा और संतोष बचपन में साथ ही खेलते थे। रेखा संतोष को राखी बांधने लगी। पति से अलग होने के बाद उसने संतोष को अपने घर आने की अनुमति दे रखी थी। वह उस पर भरोसा करती थी। मगर, पुलिस ने जब खुलासा किया तो हर कोई सन्न रह गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
हत्यारोपी संतोष और वीरू
- फोटो : अमर उजाला
विनोद ने बताया कि संतोष ऐसा करेगा इसके बारे में सोचा नहीं था। अब उससे और उसके परिवार से हमारा कोई संबंध नहीं थी। पुलिस ने जो खुलासा किया है, वह एकदम सही है। उस पर पूरा विश्वास है। अब एक ही बात चाहते हैं कि आरोपियों को फांसी से भी बढ़कर सजा दी जाए। परिवार के अन्य लोगों का भी यही कहना है।
विज्ञापन
5 of 5
हत्याकांड का खुलासा करते आईजी, एसएसपी व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
मोहल्ले के लोग भी रह गए सन्न
घटना के पहले दिन से ही यही अंदाजा पुलिस ने जताया था कि हत्याकांड को किसी परिचित ने ही अंजाम दिया है। बुधवार दोपहर से ही रेखा का घर खुला हुआ था। मगर, कोई पड़ोसी घर में नहीं गया था। बृहस्पतिवार को घर के अंदर जाने पर सभी को पता चला था। जब मोहल्ले के लोगों को रिश्ते के भाई के हत्या करने के बारे में पता चला तो वो भी सन्न रह गए। सभी ने यही कहा कि मां और बच्चों की हत्या करने वालों को कड़ी सजा मिले।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।