फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land will be acquired in Agra for six hundred sixteen crore for the development of city

Agra News: 616 करोड़ रुपये मुआवजा देकर शहर का बदलेगा हाल, इनर रिंग रोड और ग्रीन बेल्ट के साथ होगा विस्तार

Thu, 08 Jun 2023 10:45 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 10:45 AM IST
सार

आगरा में 616 करोड़ रुपये मुआवजा देकर शहर का हाल बदलेगा। इनर रिंग रोड और ग्रीन बेल्ट के साथ शहर विस्तार की योजना है। 

विज्ञापन
Land will be acquired in Agra for six hundred sixteen crore for the development of city
आगरा विकास प्राधिकरण - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में इनर रिंग रोड पर नया शहर बसाने के लिए 616 करोड़ रुपये का मुआवजा बंटेगा। लैंड पार्सल के लिए आगरा विकास प्राधिकरण (एडीए) ने 938 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया था। इसमें 612 हेक्टेयर भूमि से प्रभावित करीब 400 किसानों को मुआवजा नहीं मिला है। इससे एडीए के नया शहर बसाने की योजना को लेकर किसान विरोध कर रहे हैं।

विज्ञापन

616 करोड़ रुपये बंटना है मुआवजा

इनर रिंग रोड से आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे, यमुना एक्सप्रेसवे के अलावा ग्वालियर और नई दिल्ली हाईवे कनेक्ट है। मुख्यमंत्री ने नया शहर बसाने और प्रोत्साहन के निर्देश दिए हैं। इसके लिए बुढ़ाना, एत्मादपुर मदरा, रायपुर और रहनकलां में 612 हेक्टेयर भूमि का 616 करोड़ रुपये मुआवजा बंटना है। ब्याज, आकस्मिक व्यय, ओवर हैड व वर्क चार्ज मिलाकर एडीए ने शासन से 750 करोड़ रुपये मांगे हैं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- संबंध नहीं बनाने की इच्छा भी है बीमारी: घबराएं नहीं, इलाज संभव है, पढ़ें विशेषज्ञों की सलाह, कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

नए शहर का विस्तार करने की बनी योजना

एडीए इस भूमि पर ग्रेटर आगरा, मेडिसिटी और कन्वेंशन सेंटर के अलावा शहरी विस्तारीकरण योजना लागू करेगा। एडीए उपाध्यक्ष चर्चित गौड़ ने बताया कि जिला भूमि अध्याप्ति अधिकारी ने मुआवजा व प्रतिकर वितरण का आंकलन किया है। 750 करोड़ रुपये सीड कैपिटल की धनराशि के रूप में मिलेंगे। नए शहर की डीपीआर बनाई जाएगी। इनर रिंग रोड का निर्माण तीन चरणों में हुआ है। बुढ़ाना चौराहा से इनर रिंग रोड के दोनों तरफ 10-10 किमी क्षेत्र में ग्रीन बेल्ट और नए शहर का विस्तार की योजना है। 

यह भी पढ़ेंः- 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे

96 करोड़ बढ़ गई भूमि की लागत

एडीए ने इनर रिंग रोड योजना 2008-09 में शुरू की। 2011-12 में भूमि पर कब्जा लिया। 938 हेक्टेयर में 612 हेक्टेयर भूमि का मुआवजा नहीं बंटा। जिसे लेकर लंबे समय से किसान आंदोलित हैं। जमीन वापस मांग रहे हैं। 2020 में 612 हेक्टेयर भूमि का प्रतिकर 520 करोड़ रुपये वितरित होना था। तीन साल में 96 करोड़ रुपये लागत बढ़ गई। अब 616 करोड़ रुपये का आकलन प्रशासन ने किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed