फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   young man climbed on water tank to get his girlfriend in Agra and started threatening to kill her

'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाऊंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना, छह घंटे चला ड्रामा

Thu, 08 Jun 2023 08:09 AM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 08 Jun 2023 08:09 AM IST
सार

आगरा में एक प्रेमी शोले फिल्म का 'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ गया। बोला- यहां से कूद जाऊंगा। पुलिस ने उसकी 'बसंती' यानी प्रेमिका को बुलाया तब वह उतरा। करीब छह घंटे यह ड्रामा चला। 

विज्ञापन
young man climbed on water tank to get his girlfriend in Agra and started threatening to kill her
'वीरू' बन पानी टंकी पर चढ़ा प्रेमी: बोला- कूद जाउंगा, पुलिस ने बुलाई उसकी 'बसंती' तब माना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में शोले फिल्म का किरदार एक बार फिर जीवंत हो उठा। वीरू बना प्रेमी बुधवार की सुबह मथुरा गेट थाने से चंद कदमों की दूरी पर जलदाय विभाग की पानी की टंकी पर चढ़ गया। पुलिस ने आगरा से उसकी ‘बसंती’ (प्रेमिका) को बुलवा तब वह टंकी से उतरा।

विज्ञापन


अगावली गांव निवासी लालजीत (23) बुधवार सुबह मथुरा गेट थाना के पास पानी की टंकी पर चढ़ गया। उसने बताया कि वह भरतपुर निवासी युवती से प्यार करता है। 10 मई को गाजियाबाद जाकर आर्य समाज में दोनों ने विवाह भी कर लिया है। युवती के परिजन और पुलिस उसे और युवती को गाजियाबाद से भरतपुर लेकर आए थे। युवती ने उसके पक्ष में बयान दिए, बावजूद इसके पुलिस ने युवती को मायके पक्ष के लोगों को सौंप दिया।

विज्ञापन

प्रेमिका को उसके साथ भेजा जाए

युवती को उसके मामा के पास आगरा भेज दिया है। लालजीत का कहना था कि युवती ने उसे फोन कर बताया है कि यदि वह दोपहर दो बजे तक उसके पास नहीं पहुंचा, तो वो आत्महत्या कर लेगी। इसी के चलते वह टंकी पर चढ़ गया है। उसकी मांग थी कि प्रेमिका को उसके साथ भेजा जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- 45 की उम्र में हुआ प्यार: युवक को पीटा, उसकी बीबी व घर पर कर लिया कब्जा, समाज से मिले ताने तो

काफी समझाने पर भी नहीं माना 

युवक को टंकी पर चढ़कर चिल्लाते देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने युवक को समझाया, पर वह नहीं माना। एसडीएम देवेंद्र परमार, पुलिस अधीक्षक बृजेश ज्योति उपाध्याय ने भी समझाया, पर वह जिद पर अड़ा रहा। उसकी मांग थी कि पहले पत्नी को बुलाया जाए।

करीब छह घंटे चला ड्रामा

युवक द्वारा नीचे कूदने की धमकी को देखते हुए प्रशासन द्वारा रेस्क्यू टीम को बुलाकर जाल आदि की व्यवस्था मौके पर की। पुलिस ने हालात को देख उत्तर प्रदेश के आगरा की पुलिस और युवती के परिजन से संपर्क किया। युवती को आगरा से भरतपुर बुलवाया गया। उसके आने पर करीब छह घंटे बाद युवक टंकी से नीचे उतर आया। पुलिस दोनों पक्षों को थाने ले गई, यहां उनसे बात की जा रही है।

यह भी पढ़ेंः- बीमार पड़े श्रीजगन्नाथ भगवान: चावल और रोटी का नहीं लगेगा भोग; च्यवनप्राश, काढ़ा, औषधियों
 

बयान के आधार पर की जाएगी कार्रवाई 

सीओ सिटी नगेंद्र कुमार ने बताया कि अगावली निवासी युवक लालजीत ने एक युवती से 10 मई को आर्य समाज में विवाह किया था। युवती को परिजन आगरा ले गए। युवती के परिजन से संपर्क किया और उसे भरतपुर बुलवाया गया। थाने में दोनों से पूछताछ की जा रही है। बयानों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

लोगों की जुटी भीड़

पानी की टंकी पर युवक को चढ़ा देख लोगों की भीड़ जमा हो गई। कई बार पुलिस को भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए मशक्कत करनी पड़ी। अधिकारी और पुलिस के जवानों सहित लोग धूप में खड़े होकर नजारा देख रहे थे। जो भी सुन रहता था वह मौके पर देखने पहुंच रह रहा था। युवक मोबाइल फोन से वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर अपलोड कर कमेंट्स करने लगे। युवक के नीचे उतरने के बाद ही भीड़ हटी तब पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed