फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Land scandal  builder father and son are away from arrest now preparations for attachment

जमीन कांड: 25-25 हजार का इनाम है घोषित फिर भी बिल्डर पिता-पुत्र गिरफ्त से दूर, अब कुर्की की तैयारी

Thu, 01 Feb 2024 12:56 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 01 Feb 2024 12:56 PM IST
सार

जगदीशपुरा थाना क्षेत्र में करोड़ों रुपये की जमीन पर कब्जे के मामले में पिता-पुत्र पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आरोपियों के परिचितों और रिश्तेदारों पर शिकंजा कस चुकी है। मगर, वो हाथ नहीं आए हैं।
 

विज्ञापन
Land scandal  builder father and son are away from arrest now preparations for attachment
थाना जगदीशपुरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के बोदला में बैनारा फैक्टरी के पास करोड़ोंं की जमीन पर कब्जे के प्रकरण में 22 दिन से बिल्डर कमल चौधरी और बेटा धीरू चौधरी गिरफ्त से दूर हैं। जिस मामले में तत्कालीन एसओ जितेंद्र कुमार सहित 3 को जेल भेजा गया, उसमें बिल्डर पिता-पुत्र की गिरफ्तारी नहीं होने से कार्रवाई पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
विज्ञापन


किरकिरी पर इनामी राशि 10 हजार से बढ़ाकर 25 हजार की गई। मगर, इसका भी कोई फायदा नहीं हुआ। अब बिल्डर की संपत्ति को कुर्क करने की तैयारी कर ली गई है। बुधवार को विवेचक ने कोर्ट में धारा 82 की कार्रवाई के लिए प्रार्थना पत्र दिया है।
विज्ञापन


10 हजार वर्ग गज जमीन पर अवैध कब्जे के लिए दो फर्जी मुकदमे दर्ज कर 5 निर्दोषों को जेल भेजा गया था। मामला डीजीपी तक पहुंचा तो डकैती सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज किया गया। तत्कालीन एसओ जगदीशपुरा जितेंद्र कुमार सहित 3 को जेल भेजा गया है। मुकदमे में नामजद बिल्डर कमल चौधरी-बेटा धीरू चौधरी फरार हैं। वहीं विवेचना में किशोर बघेल और आनंद जुरैल का नाम भी सामने आया। वह भी फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीसीपी सिटी सूरज राय ने बताया कि बिल्डर पिता-पुत्र पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। पुलिस आरोपियों के परिचितों और रिश्तेदारों पर शिकंजा कस चुकी है। मगर, वो हाथ नहीं आए हैं। अब बिल्डर की संपत्ति की कुर्की की कार्रवाई की जा रही है। इसके लिए धारा 82 की कार्रवाई के लिए प्रार्थना दिया गया है। इस पर सुनवाई हो चुकी है। इसमें आदेश होना है। बृहस्पतिवार को आदेश की कापी मिल सकती है। इसके बाद बिल्डर के घर पर चस्पा किया जाएगा। मुनादी भी कराई जाएगी। इसके बाद बावजूद बिल्डर पिता-पुत्र हाथ नहीं आए तो कुर्की की कार्रवाई की जाएगी। उन पर इनामी राशि भी बढ़ाई जाएगी।

घर में मिला नौकर और कुत्ता
4 दिन पहले कमल चौधरी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने घर में दबिश दी थी। मगर, घर पर परिजन नहीं मिले। नौकर के साथ एक कुत्ता ही था। इससे पहले पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पूर्वांचल के जिलों में भी दबिश दे चुकी है। उधर, पुलिस ने जमीन कब्जाने में जिन लोगों के नाम आए है, उनको नोटिस जारी किए हैं। उन्हें बयान के लिए बुलाया है। मगर, अभी तक कोई बयान देने नहीं आया है। इसमें होटल संचालक भी शामिल है।

किशोर बघेल और आनंद जुरैल की तलाश
जमीन कांड में पुलिस को किशोर बघेल और आनंद जुरैल की भी तलाश है। दोनों फरार हो गए हैं। डीसीपी सिटी ने बताया कि दोनों की गिरफ्तारी के लिए टीम को लगाया है। किशोर बघेल के बारे में जानकारी मिली है। इस पर टीम कार्य कर रही हैं। वहीं अगर, वो हाथ नहीं आते हैं तो इनाम घोषित किया जाएगा।

दरोगा विकास भी बनेगा आरोपी
रवि कुशवाह और उसके भाई को गांजा बरामद कर जेल भेजा गया था। मुकदमा एसआई विकास कुमार ने लिखाया था। एसओ पूर्व में ही जेल भेज दिया गया था। उन्होंने पुलिस की पूछताछ में कई जानकारी दी थी। विकास कुमार को बयान के लिए बुलाया गया था। मगर, वो नहीं आए। वहीं घटनास्थल पर दो सिपाही भी गए थे। उन्होंने पूछताछ में यही कहा कि वह एसओ के आदेश पर मौके पर गए थे। अब माना यही जा रहा है कि फर्जी मुकदमे की साजिश में एसओ के साथ एसआई विकास कुमार भी शामिल थे। उनका स्थानांंतरण दूसरे जिले में हो गया है। वह बयान देने नहीं आए तो जल्द ही मुकदमे में आरोपी बना दिए जाएंगे।


होटल संचालक से पूछताछ में खुलेंगे कई राज
पुलिस की विवेचना में राजपुर चुंगी स्थित होटल में आरोपी एसओ की मौजूदगी के प्रमाण पुलिस को मिले थे। यह होटल मंटोला के रहने वाले एक राजनेता का करीबी है। पुलिस ने होटल संचालक को सीआरपीसी की धारा 91 के तहत नोटिस भेजा है। उन्हें बयान के लिए बुलाया गया है। मगर, वो पुलिस के पास बयान देने नहीं आया है। पुलिस ने प्रश्नावली बनाई है। होटल संचालक से पूछा जाएगा कि उनके होटल में एसओ क्यों आया था? जमीन कब्जाने में क्या कोई डील हुई थी? उस दिन एसओ के अलावा भी कोई और आया था या नहीं? होटल संचालक से पूछताछ में कई राज पुलिस के सामने आ सकते हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed