{"_id":"5d9ccd628ebc3e93b24e4475","slug":"land-dispute-kasganj-news-agr4096433175","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोरों की 200 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा हटाने में नाकाम क्यों है प्रशासन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोरों की 200 बीघा जमीन पर अवैध कब्जा हटाने में नाकाम क्यों है प्रशासन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। जिले में भू माफियाओं ने सरकारी संपत्तियों पर वर्षों से कब्जे कर रखे हैं। प्रशासन ने 15 दिन पहले ही 150 बीघे जमीन से कब्जे हटाए लेकिन अब सोरों क्षेत्र में 200 बीघा ऐसी सरकारी जमीन चिह्नित की गई है जिस पर बरसों से लोगों ने कब्जा कर रखा है। एसडीएम ने इन संपत्तियों के अभिलेख खंगाले हैं। जल्द ही कब्जे हटाने के लिए प्रशासन अभियान चलाएगा।
सोरों की तराई में भू माफियाओं का कब्जा है। माफियाओं ने चकबंदी कार्यालय में हेराफेरी कराकर सरकारी संपत्तियों के दस्तावेज अपने नाम करा लिए। उपजिलाधिकारी ललित कुमार द्वारा चलाए जा रहे अभियान में अब तक तमाम सरकारी संपत्तियों के मामले खुले हैं। 15 दिन पहले ही 150 बीघा सरकारी जमीन को कब्जामुक्त कराकर 40 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई थी। इसके अलावा 25 से अधिक सरकारी संपत्तियों से भी कब्जा हटवाया गया। अब सोरों क्षेत्र में ही करीब 200 बीघा सरकारी भूमि पर अवैध कब्जे का मामला खुला है। एसडीएम ने चकबंदी और तहसील के रजिस्ट्रार कानूनगो कार्यालय से अभिलेख मंगाकर कर बिंदुवार जांच की है। जल्द ही अभिलेखों के आधार पर सरकारी संपत्तियों से अवैध कब्जे हटाए जाएंगे।
एक नजर
- 150 बीघा सरकारी संपत्ति से 15 दिन पहले हटाया गया था कब्जा।
- 40 जालसाजो के खिलाफ अब तक हो चुकी है एफआईआर।
- 25 से अधिक सरकारी संपत्तियों से हटाए जा चुके कब्जे।
सोरों क्षेत्र में सरकारी संपत्तियों पर अवैध कब्जे के कई मामले सामने आने पर जालसाजों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है। करीब 200 बीघा सरकारी संपत्ति पर अभी भी अवैध कब्जा का मामला सामने आ रहा है। जल्द ही कार्रवाई की जाएगी। ललित कुमार, एसडीएम।