फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   lady take poison, death

विवाहिता ने विषाख्त खाकर दी जान

Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
lady take poison, death
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के गांव पहाड़ पुर माफी में मंगलवार की रात को एक विवाहिता ने अपने घर पर जहर खाकर जान दे दी। विवाहिता को उसके ससुरालीजन शहर के एक चिकित्सालय लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता की मौत के मामले में विवाहिता के पिता व अन्य परिजन ने ससुरालीजन पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है, लेकिन कोई तहरीर परिजन ने अभी नहीं दी है।
विज्ञापन

मौत का शिकार पहाड़पुर गांव निवासी विवाहिता विलेश पत्नी हरिओम हुई। बताया गया कि विवाहिता ने मंगलवार की रात्रि को जहर लिया। उसकी हालत बिगडने पर ससुरालीजन निजी अस्पताल लेकर पहुंचे जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। विवाहिता के पिता कैलाश, चाचा प्रेमपाल निवासी गुड़गुड़ी मौके पर पहुंचे। उन्होंने बेटी की मौत पर आक्रोश व्यक्त किया और ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप लगाया। पिता ने बताया कि एक वर्ष पूर्व ही बेटी की शादी की थी, लेकिन ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज मांग रहे थे। अभी तक पिता ने कोई तहरीर कोतवाली पुलिस को नहीं दी है। सीओ सिटी डीके पंथ का कहना है कि विवाहिता की मौत जहर खाने से हुई है। शव का पोस्टमार्टम कराया है। कोई तहरीर पुलिस को नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed