{"_id":"5f06b2c18ebc3e63dc764d86","slug":"lady-police-inspector-parked-her-car-outside-of-ssp-mathura","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"एसएसपी के काफिले में रोड़ा बनी महिला इंस्पेक्टर की कार, जानिए फिर क्या हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएसपी के काफिले में रोड़ा बनी महिला इंस्पेक्टर की कार, जानिए फिर क्या हुआ
Thu, 09 Jul 2020 11:31 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 09 Jul 2020 11:31 AM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
मथुरा में महिला इंस्पेक्टर की कार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के काफिले में रोड़ा बन गई। एसएसपी ने पुलिस लाइन के आरआई को तत्काल गाड़ी पुलिस लाइन ले जाने और सीज करने के निर्देश दिए। बाद में महिला इंस्पेक्टर के माफी मांगने पर हिदायत देकर कार को छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
मामला मंगलवार दोपहर का है। डिस्ट्रिक्ट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो (डीसीआरबी) में तैनात महिला इंस्पेक्टर अपनी कार से एसएसपी कार्यालय पहुंचीं। कार एसएसपी कार्यालय के मुख्य द्वार पर खड़ी करने के बाद वो अंदर चली गईं। कार की डेस्क बोर्ड पर इंस्पेक्टर की कैप रखी हुई थी।
विज्ञापन
इसी बीच जनसुनवाई के बाद एसएसपी का काफिला आवास के लिए चला। मुख्य द्वार पर कार खड़ी होने से काफिला रुक गया। इससे पुलिस महकमे में खलबली मच गई। एसएसपी डॉ. गौरव ग्रोवर ने आरआई रामवतार सिंह को बुलवाया।
विज्ञापन
Trending Videos
महिला इंस्पेक्टर ने मांगी माफी
निर्देश मिलते ही इंस्पेक्टर की कार को क्रेन से खींचकर पुलिस लाइन ले जाया गया। कार सीज करने के आदेश की भनक लगते ही महिला इंस्पेक्टर हड़बड़ाती हुई पुलिस लाइन पहुंची। यहां आरआई से अनुनय-विनय किया तो वो भी कप्तान के आदेश का हवाला देने लगे।
बाद में महिला इंस्पेक्टर ने दोबारा गलती न करने की बात कही और माफी मांगी। इस पर कार को छोड़ दिया गया। आरआई रामवतार सिंह ने बताया कि कार को सीज नहीं किया है, हिदायत देकर छोड़ दिया है।
बाद में महिला इंस्पेक्टर ने दोबारा गलती न करने की बात कही और माफी मांगी। इस पर कार को छोड़ दिया गया। आरआई रामवतार सिंह ने बताया कि कार को सीज नहीं किया है, हिदायत देकर छोड़ दिया है।